अगले हफ्ते कमाई का मौका, 7 नए IPO खुलेंगे, क्या आप हैं तैयार?

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते शेयर बाजार में कमाई का बड़ा मौका मिलने वाला है. यहां 3 मेनबोर्ड और 4 SME समेत कुल 7 IPO खुल रहे हैं. निवेश से पहले इन कंपनियों की पूरी डिटेल्स

Upcoming IPOs: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए अगला हफ्ता काफी हलचल भरा रहने वाला है. 23 मार्च से शुरू हो रहे हफ्ते में कुल 7 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इनमें 3 बड़ी कंपनियां (Mainboard) और 4 छोटी-मझोली कंपनियां (SME) शामिल हैं. इसके अलावा, पुरानी 4 कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है.

किन बड़ी कंपनियों में लगा सकते हैं दांव?

मुख्य बाजार में तीन बड़े नाम सामने आए हैं:

  • साई पैरेंटरल्स (Sai Parenterals): यह दवा बनाने वाली कंपनी है. इसका आईपीओ 24 से 27 मार्च तक खुला रहेगा. शेयर की कीमत 372 रुपये से 392 रुपये तय की गई है. कम से कम 38 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपना कारोबार बढ़ाने और कर्ज चुकाने में करेगी.
  • अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) (Amir Chand Jagdish Kumar (Exports)): ‘Aeroplane’ बासमती राइस के बारे में तो आपने सुना ही होगा, यह उसी की कंपनी है. यह आईपीओ भी 24 से 27 मार्च तक खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 201 रुपये से 212 रुपये है और एक लॉट में 70 शेयर मिलेंगे.
  • पॉवरिका लिमिटेड (Powerica Limited): जनरेटर बनाने वाली यह दिग्गज कंपनी 1,100 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इसका प्राइस 375 रुपये से 395 रुपये के बीच है और आप 24 से 27 मार्च के बीच इसमें निवेश कर सकते हैं.

छोटे निवेश के लिए कौन से SME ऑप्शन हैं?

अगर आप छोटी कंपनियों (SME) में दिलचस्पी रखते हैं, तो ये चार ऑप्शन मौजूद हैं:

  1. टिपको इंजीनियरिंग (Tipco Engineering): 23 मार्च को खुलेगा, कीमत 84 रुपये-89 रुपये है.
  2. हाइनेस माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (Highness Microelectronics): 24 मार्च से मौका मिलेगा, कीमत 114 रुपये-120 रुपये है.
  3. विविड इलेक्ट्रोमेक (Vivid Electromech): यह 25 मार्च को खुलेगा, इसकी कीमत 528 रुपये-555 रुपये है.
  4. एमियाक टेक्नोलॉजीज (Emiac Technologies): यह 27 मार्च को खुलेगा, हालांकि इसकी कीमत अभी तय नहीं हुई है.

लिस्टिंग और नई शुरुआत से क्या उम्मीद है?

अगले हफ्ते Innovision और GSP Crop Science जैसी चार कंपनियों की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी होने वाली है. वहीं, दिग्गज कंपनी SBI म्यूचुअल फंड (SBI Funds Management) ने भी अपने आईपीओ के लिए कागजात जमा कर दिए हैं, जो आने वाले समय के लिए बड़ी खबर है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में FPIs की भारी बिकवाली, मार्च 2026 में टूटा निकासी का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >