केंद्रीय बजट 2026 में वाराणसी और पटना पर फोकस, जहाज मरम्मत सुविधा का ऐलान

Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना 9 वां बजट पेश कर रही हैं इसमें जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है आइए जानते हैं.

Budget 2026: संसद में आज बजट सत्र के दौरान देश की निगाहें लोकसभा पर टिकी हुई हैं, जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश कर रही हैं. सुबह 11 बजे शुरू हुए बजट भाषण में वे लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश कर रही हैं. इस बजट के जरिए सरकार आने वाले 2026-27 वर्ष से जुड़ी अहम बातों पर ध्यान दे रही है. जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को लेकर घोषणा हुई है आइए जानते हैं इसके बारे में. 

केंद्रीय बजट में जलमार्ग और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. 

  • जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे जल परिवहन को मजबूती मिलेगी.
  • ग्रीन और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने समुद्री विमान (Seaplane) के लिए VGF योजना शुरू करने का भी ऐलान किया है. इन पहलों से देश में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था को गति मिलेगी और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें : Budget 2026 Live: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >