Union Budget 2026 Expectations Live: क्या इस बार मिडिल क्लास को टैक्स में राहत मिलेगी? कैसा होगा ‘Viksit Bharat’ बजट

Union Budget 2026 Expectations Live: जैसे-जैसे बजट का दिन करीब आ रहा है, देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां और कारोबारी घराने सरकार के हर इशारे पर नजर गड़ाए बैठे हैं. हर सेक्टर के जानकारों को बस इसी बात का इंतजार है कि सरकार टैक्स में क्या बदलाव करेगी और व्यापार को आसान बनाने के लिए कौन से नए नियम लाएगी. प्रभात खबर के इस लाइव ब्लॉग पर हम आपको दिन भर की हर बड़ी खबर, विशेषज्ञों की राय और बजट से जुड़ी पल-पल की जानकारी एकदम सरल भाषा में पहुंचाते रहेंगे.

Union Budget 2026 Expectations Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं. यह उनके कार्यकाल का लगातार नौवां बजट होगा, जो भारतीय संसदीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस बार के बजट की सबसे खास बात यह है कि साल 2000 के बाद पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा.

हालांकि, छुट्टी वाले दिन बजट पेश करना पूरी तरह नया नहीं है; इससे पहले भी साल 2025 में निर्मला सीतारमण ने और साल 2015 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार के दिन बजट पेश करने की परंपरा को निभाया था. रविवार होने के बावजूद, सरकार और बाजार की नजरें इस महत्वपूर्ण आर्थिक दस्तावेज पर टिकी होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >