घरेलू LPG गैस सिलेंडर 400 रुपये सस्ता, रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का तोहफा

उज्जवला योजना के तहत घरेलू सिलेंडर में 400 रुपये की सब्सिडी को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है. जबकि सभी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार ने 200 रुपये सब्सिडी देने का निर्णय लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सब्सिडी देने का फैसला लिया गया.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है. घरेलू गैस सिलेंडर पर सरकार ने 200 रुपये की सब्सिडी का ऐलान किया है. इसके साथ ही सरकार ने उज्जवला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को 400 रुपये सब्सिडी देने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की लागत बुधवार से 903 रुपये होगी, जो अभी 1,103 रुपये है. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर अब 703 रुपये में मिलेगा.

उज्जवला योजना में 400 रुपये की सब्सिडी को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

उज्जवला योजना के तहत घरेलू सिलेंडर में 400 रुपये की सब्सिडी को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है. जबकि सभी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार ने 200 रुपये सब्सिडी देने का निर्णय लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सब्सिडी देने का फैसला लिया गया.

एलपीजी गैस सिलेंडर में सब्सिडी का लाभ 33 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल का निर्णय जानकारी देते हुए कहा, सरकार ने सभी उपभोक्ताओं और खासकर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है. उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, इससे 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. अनुराग ठाकुर ने कहा, सरकार ने 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है. रक्षा बंधन के मौके पर देश की महिलाओं को यह पीएम नरेंद्र मोदी का तोहफा है.

Also Read: Post Office Investment: सुरक्षित निवेश के लिए करें पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा, जानें कौन-कौन योजना चला रही सरकार

12 रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

सरकार द्वारा दी गयी सब्सिडी का लाभ 12 रसोई गैस सिलेंडर पर मिल पाएगा. उसी तरह उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी को मिलने वाले 400 रुपये की सब्सिडी का लाभ भी 12 सिलेंडर तक ही मान्य होगा.

क्या है उज्जवला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी. इसके तहत सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है.

कैसे ले पाएंगे सब्सिडी का लाभ

सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपका आधार गैस कनेक्शन से जुड़ा होना चाहिए. 200 रुपये की सब्सिडी 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर मिलती है.

पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है, कैबिनेट भारतीय वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है.

उज्जवला सिलेंडर 3600 रुपये खर्च करती है भारत सरकार

2014 से 23 तक प्रधानमंत्री ने कई निर्णय लिये. उज्जवला सिलेंडर 3600 रुपये भारत सरकार खर्च करती है. 9 करोड़ 60 लाख बहनों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया. माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति मिली और स्वास्थ्य लाभ मिला. 12 करोड़ शौचालय बनाकर बहनों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाई. 13 करोड़ घरों में नल-जल योजना का लाभ मिल चुका है. 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान बनाकर सरकार ने दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >