IPO लवर्स हो जाएं तैयार! अगले हफ्ते आ रहे हैं 2 मेनबोर्ड IPO, जानिए पूरी डिटेल

Upcoming IPOs: इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट में सिर्फ दो IPO आएंगे. जानें आस्था स्पिनटेक्स और नैक पैकेजिंग के इश्यू साइज, प्राइस बैंड और तारीख क्या हैं.

Upcoming IPOs: जून के आखिरी और जुलाई के शुरुआती दिनों में भारतीय शेयर बाजार का माहौल थोड़ा शांत रहने वाला है. प्राइमरी मार्केट में इस दौरान केवल दो मुख्य IPO आ रहे हैं. अगर आप शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो इन दो कंपनियों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है. 

कब खुलेगा आस्था स्पिनटेक्स IPO?

आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड का 170 करोड़ रुपये का IPO 29 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 1 जुलाई को बंद होगा. कंपनी ने इसके लिए 125 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.

कंपनी के मुताबिक, IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल इन कामों में किया जाएगा—

  • फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए आंशिक भुगतान
  • अधिग्रहित कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करना
  • सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च

आस्था स्पिनटेक्स कपास से जुड़े कई प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. कंपनी कार्डेड, कॉम्ब्ड और कॉम्पैक्ट कॉम्ब्ड कॉटन यार्न के साथ-साथ कॉटन बेल्स और अन्य संबंधित प्रोडक्ट्स का कारोबार करती है. इसकी इंटीग्रेटेड स्पिनिंग और जिनिंग यूनिट गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में स्थित है.

नैक पैकेजिंग IPO में क्या मिलेगा?

नैक पैकेजिंग लिमिटेड का IPO 1 जुलाई को खुलेगा और 3 जुलाई तक इन्वेस्टर्स इसमें अप्लाई कर सकेंगे. एंकर इन्वेस्टर्स के लिए यह इश्यू 30 जून को एक दिन के लिए खुलेगा. करीब 439.5 करोड़ रुपये के इस IPO का प्राइस बैंड 161 रुपये से 170 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 2,080 करोड़ रुपये होगा.

यह IPO दो हिस्सों में बंटा है—

  • 380 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू
  • 35 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS), जिसकी कीमत करीब 59.5 करोड़ रुपये है

IPO से जुटाए गए पैसे का क्या होगा?

नैक पैकेजिंग ने बताया है कि फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी के बोरिसाना में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में किया जाएगा. इसके अलावा बची हुई रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए खर्च की जाएगी.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप करने के भी मिलेंगे पैसे! डेटिंग प्लेटफॉर्म ढूंढ रही है पहला ‘Chief Breakup Officer’, मिलेगी ₹2.8 लाख तक सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >