TIAGO EV के साथ अलग-अलग प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करेगी TATA MOTORS

टियागो ईवी (Tiago EV) से पहले टाटा मोटर्स (Tata Motors) एसयूवी (SUV) और सेडान (Sedan) सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) पेश कर चुकी है. एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) खासतौर पर पॉपुलर हो गई है और इसने ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स काे लीडर बनाया है.

Tata Motors EV Plans: फेस्टिव सीजन में टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर हैचबैक टाटा टियागो का EV वेरिएंट पेश कर दिया है. यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. सिंगल चार्ज में यह EV 315 किलोमीटर की रेंज देगी. 10 अक्टूबर 2022 से इसकी बुकिंग और डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी.

आपको बता दें कि टियागो से पहले टाटा मोटर्स एसयूवी और सेडान सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश कर चुकी है. एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन ईवी खासतौर पर पॉपुलर हो गई है और इसने ईवी मार्केट में टाटा मोटर्स काे लीडर बनाया है. वहीं, कंपनी कुछ समय पहले सेडान कैटेगरी में टाटा टिगोर ईवी भी पेश कर चुकी है.

Also Read: Tata Tiago EV Launch: आम आदमी की इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, यहां मिलेगी कीमत और खूबियों की डीटेल्स

टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए टियागो ईवी को पेश किया है. कंपनी ने टियागो ईवी के शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए इसकी शोरूम कीमत 8.49 से 11.79 लाख रुपये के बीच रखी है.

कंपनी का इरादा विभिन्न मूल्य श्रेणियों में ईवी मॉडल उतारने का है. टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि इस दशक के अंत तक उसकी कुल वाहन बिक्री में ईवी पोर्टफोलियो का हिस्सा 30 प्रतिशत से अधिक होगा.

इसके अलावा, घरेलू वाहन कंपनी पारंपरिक (पेट्रोल, डीजल) और सीएनजी पावरट्रेन के साथ नये मॉडल पर भी निवेश जारी रखेगी. कंपनी को वर्ष 2030 के बाद भी इनकी मांग मजबूत बनी रहने की उम्मीद है.

Also Read: Tata Motors ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर किया बड़ा ऐलान, 3 साल में बड़े बदलाव की उम्मीद

कंपनी ने कहा कि नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी के मौजूदा मालिकों के लिए 2,000 इकाइयां आरक्षित होंगी. टियागो ईवी अब देश में सबसे सुलभ इलेक्ट्रिक यात्री वाहन ब्रांड है.

इसके अलावा यह कंपनी की ईवी क्षमता में सबसे किफायती भी है. टाटा मोटर्स पहले ही घरेलू बाजार में टिगोर ईवी और नेक्सॉन ईवी बेचती है. इन वाहनों की शोरूम कीमत 12.49 से 19.84 लाख रुपये के बीच है.

टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, हमारा इरादा अगले पांच साल में दस ईवी प्रोडस्ट्स का पोर्टफोलियो बनाने का है. (इनपुट : भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >