Tata Motor Share Price: बिक्री में कमी से टाटा मोटर्स के शेयर धड़ाम, निवेशकों की निगाहें आगे के रुझानों पर

Tata Motor Share Price: 1 फरवरी 2025 को टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बजट 2025 के बाद भी कंपनी के स्टॉक्स में कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा और बीएसई पर शेयर 2% तक गिर गए.

Tata Motor Share Price:1 फरवरी 2025 को टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बजट 2025 के बाद भी कंपनी के स्टॉक्स में कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा और बीएसई पर शेयर 2% तक गिर गए. इस गिरावट का कारण जनवरी 2025 की मासिक बिक्री रिपोर्ट और तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजे माने जा रहे हैं.

शेयर मूल्य और 52-सप्ताह का निचला स्तर

टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर 1.43% गिरकर 705.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इंट्राडे लो 701.40 रुपये रहा, जो 52-सप्ताह के निचले स्तर 684.25 रुपये से केवल 17.5 रुपये दूर था.

जनवरी 2025 बिक्री रिपोर्ट

टाटा मोटर्स ने जनवरी 2025 में 80,304 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 86,125 यूनिट था.

  • वाणिज्यिक वाहन बिक्री: 31,988 यूनिट (स्थिर)
  • यात्री वाहन बिक्री: 11% गिरकर 48,316 यूनिट

तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजे

  • शुद्ध लाभ: 22.5% गिरकर ₹5,451 करोड़ (Q3FY24 में ₹7,025 करोड़)
  • EBITDA: 14.7% की गिरावट के साथ ₹13,081 करोड़
  • कुल राजस्व: 1.8% बढ़कर ₹1.13 लाख करोड़
  • जगुआर लैंड रोवर (JLR): Q3FY25 में £7.5 बिलियन का राजस्व, EBIT मार्जिन 9%

क्या टाटा मोटर्स के शेयर खरीदने चाहिए?

क्या टाटा मोटर्स के शेयर खरीदने चाहिए?
एलारा कैपिटल के अनुसार, कंपनी को FY25 की अंतिम तिमाही में वाणिज्यिक वाहन (CV) बिक्री में सुधार की उम्मीद है, जबकि यात्री वाहन (PV) क्षेत्र में स्थिरता बनी रह सकती है. हालांकि, चीन में मांग में गिरावट और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के कारण JLR को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. एलारा कैपिटल ने टाटा मोटर्स के शेयर के लिए 909 रुपये का टार्गेट प्राइस बनाए रखा है.

Also Read : बजट के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 87 रुपये के पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >