सुजलॉन एनर्जी ग्रुप के चेयरमैन तुलसी तांती का निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

Tulsi Tanti died : सुजलॉन एनर्जी ग्रुप के चेयरमैन तुलसी तांती का निधन हो गया है. उनका शनिवार को 64 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन होने की खबर है.

सुजलॉन एनर्जी ग्रुप के चेयरमैन तुलसी तांती के निधन की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार उनका कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. वे 64 वर्ष के थे.

आपको बता दें कि सुजलॉन एनर्जी की संस्थापक तुलसी तांती भारत के ‘विंड मैन’ के नाम से मशहूर थे. उनका शनिवार को 64 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया.

यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत

कंपनी के एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि तांती शनिवार शाम को पुणे से अहमदाबाद की यात्रा पर थे और उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उनके परिवार में बेटी निधि और बेटा प्रणव हैं.

सुजलान एनर्जी की स्थापना

एनर्जी क्षेत्र के दिग्गज माने जाने वाले तांती ने 1995 में सुजलान एनर्जी की स्थापना के साथ भारत में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में कदम जमाने का काम किया. इसके विस्तार के लिए उन्होंने एक नया कारोबारी मॉडल अपनाया जिसमें कंपनियों को हरित ऊर्जा विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था.

उनके मार्गदर्शन में सुजलान एनर्जी ने भारत के अलावा यूरोपीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज की. जर्मनी, नीदरलैंड्स, डेनमार्क में भी कंपनी के शोध एवं विकास केंद्र मौजूद हैं.


पीएम मोदी ने निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनेस लीडर तुलसी तांती के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि श्री तुलसी तांती एक बिजनेस लीडर थे जिन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान दिया और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमारे देश के प्रयासों को मजबूत किया. उनके असमय निधन से आहत हूं. उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. शांति….

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >