Super Mom: रोजाना लाखों रुपये खर्च कर ड्यूटी करती है सुपर मॉम, बच्चों के लिए इतना देती है किराया

Super Mom: भारतीय मूल की रचेल कौर मलेशिया में एयर एशिया की फाइनेंस ऑपरेशन्स असिस्टेंट मैनेजर हैं. उन्हें ‘सुपर मॉम’ कहा जाता है क्योंकि वे हर वर्किंग डे दो राज्यों के बीच फ्लाइट से सफर करती हैं.

Super Mom: मलेशिया में रहने वाली भारतीय मूल की रचेल कौर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एयर एशिया के फाइनेंस ऑपरेशन्स में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत रचेल को लोग ‘सुपर मॉम’ कहकर सराह रहे हैं. उनका दावा है कि वह हर कामकाजी दिन में दो राज्यों के बीच फ्लाइट से सफर करती हैं. CNA इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में रचेल ने अपने डेली ट्रैवल रूटीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

रोजाना 700 किमी का सफर

रचेल का घर मलेशिया के पेनांग राज्य में है, जबकि उनका ऑफिस कुआलालंपुर में स्थित है. दोनों के बीच लगभग 350 किमी की दूरी है. पहले रचेल ऑफिस के पास किराये के मकान में रहती थीं और हफ्ते में केवल एक बार ही अपने परिवार से मिल पाती थीं. परिवार से दूर रहने के कारण उनके लिए वर्क और फैमिली लाइफ में संतुलन बनाना बेहद कठिन हो गया था.

रचेल बताती हैं, “मैं सुबह 4 बजे उठती हूं, तैयार होकर 5 बजे तक घर से निकल जाती हूं. इसके बाद पेनांग एयरपोर्ट के लिए ड्राइव करती हूं और 6.30 बजे कुआलालंपुर की फ्लाइट लेती हूं. सुबह 7.45 बजे ऑफिस पहुंच जाती हूं और अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद रात 8 बजे तक वापस घर आ जाती हूं.”

फ्लाइट से सफर करने में खर्च हुआ कम

गूगल मैप्स के मुताबिक, रचेल हर दिन करीब 700 किमी का सफर तय करती हैं. पहले उनके किराये और अन्य खर्चों पर हर महीने $474 (करीब 41,000 रुपये) खर्च होते थे. अब रोजाना फ्लाइट पकड़ने के बावजूद उनका खर्च घटकर $316 (लगभग 27,000 रुपये) रह गया है.

परिवार के साथ समय बिताना प्राथमिकता

रचेल को ऑफिस से काम करना ज्यादा पसंद है, क्योंकि इससे उन्हें सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना आसान लगता है. हालांकि, वह मानती हैं कि हर दिन सुबह जल्दी उठकर इतनी लंबी यात्रा करना शारीरिक रूप से थकाऊ होता है. लेकिन जब वह घर लौटकर अपने बच्चों को देखती हैं और उनके साथ समय बिताती हैं, तो सारी थकान दूर हो जाती है. रचेल का यह समर्पण उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है. वह एक मिसाल बन गई हैं कि सही प्लानिंग और दृढ़ निश्चय के साथ हर चुनौती को पार किया जा सकता है. लोग उनके इस अनोखे सफर को देखकर उन्हें ‘सुपर मॉम’ का खिताब दे रहे हैं.

Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी, बहू से कम नहीं है उनकी दौलत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >