बिटिया के नाम करें छोटा निवेश, सिर्फ ब्याज से मिलेंगे ₹50 लाख; जानें Post Office की धांसू स्कीम

1 / 7
बिटिया के नाम करें छोटा निवेश, सिर्फ ब्याज से मिलेंगे ₹50 लाख; जानें Post Office की धांसू स्कीम
फुल स्क्रीन में देखें

सुकन्या समृद्धि योजना, सांकेतिक तस्वीर (PC : AI)

पोस्ट ऑफिस की 'सुकन्या समृद्धि योजना' (SSY) आपकी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने का एक शानदार तरीका है. सिर्फ 15 साल के निवेश से 21 साल की मैच्योरिटी पर पाएं ₹50 लाख से अधिक का रिटर्न, जिसमें अधिकांश हिस्सा ब्याज से मिलेगा. जानें इस धांसू सरकारी स्कीम के बारे में.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सुरक्षित निवेश के साथ मोटा रिटर्न

अगर आप बिना रिस्क के शानदार रिटर्न देने वाली सुरक्षित सरकारी योजना की तलाश में हैं, तो डाकघर (Post Office) की ये स्कीम आपके बड़े काम आ सकती है. इसमें न सिर्फ सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलता है, बल्कि टैक्स छूट और लोन जैसी बेहतरीन सुविधाएं भी दी जाती हैं.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

किनके लिए है सुकन्या समृद्धि योजना?

इस स्कीम का नाम 'सुकन्या समृद्धि योजना' (SSY) है, जिसे आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से खुलवा सकते हैं. यह खाता सिर्फ वही माता-पिता खुलवा सकते हैं, जिनके परिवार में 10 साल तक की उम्र की बेटी है.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

कितना मिलेगा ब्याज?

सुकन्या समृद्धि योजना में डाकघर की बाकी सभी बचत योजनाओं की तुलना में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. सरकार द्वारा तिमाही आधार पर तय होने वाली इस स्कीम पर फिलहाल 8.20 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

15 साल निवेश, 21 साल तक फायदा

अगर आप बेटी के जन्म के तुरंत बाद निवेश शुरू करते हैं, तो आपको सिर्फ 15 साल तक ही पैसे जमा करने होते हैं. इसके बाद आपको निवेश करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन खाते में 21 साल पूरे होने तक ब्याज का फायदा लगातार जुड़ता रहता है.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

निवेश की सीमा और टैक्स छूट

इस योजना में आप एक वित्त वर्ष के दौरान न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.50 लाख तक जमा कर सकते हैं. यह रकम आप मासिक किस्तों पर या एकमुश्त जमा कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस स्कीम से मिलने वाले पूरे रिटर्न पर इनकम टैक्स में पूरी छूट मिलती है.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

कैसे मिलेगी 50 लाख तक की रकम

अगर कोई व्यक्ति बेटी के जन्म के समय से हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख का निवेश करता है, तो 21 साल की मैच्योरिटी पर कुल करीब ₹72 लाख का भारी-भरकम फंड तैयार होगा. इसमें से लगभग ₹50 लाख की कमाई केवल ब्याज के जरिए होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >