Success Story: 11 साल की यूक्रेन की बच्ची डायना सालाना कमाती है 83 करोड़ रुपये, कमाई का तरीका जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Success Story :11 साल की डायना किडिसियुक का यूट्यूब चैनल ‘Kids Diana Show’ दुनिया के टॉप चैनलों में शामिल है. 135 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ यह MrBeast को टक्कर दे रहा है. डायना अपने वीडियोज से हर साल करीब 83 करोड़ रुपये कमाती है.

Success Story: 11 साल की उम्र में जहां बच्चे स्कूल, खेल और मस्ती में व्यस्त रहते हैं, वहीं डायना किडिसियुक नाम की यूक्रेनी बच्ची ने यूट्यूब पर ऐसा साम्राज्य खड़ा कर लिया है जिसकी मिसाल दुनिया में कम ही मिलती है.

कौन है डायना?

डायना यूक्रेन की राजधानी कीव की रहने वाली है, लेकिन फिलहाल उनका परिवार दुबई में बस चुका है. वह “Kids Diana Show” नाम के यूट्यूब चैनल की स्टार है जिसमें वह अपने छोटे भाई रोमा के साथ खिलौनों से खेलती है, बर्थडे पार्टीज मनाती है और बच्चों के लिए मनोरंजक स्किट्स करती है. इस चैनल पर 135 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जिससे यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बन चुका है. इस चैनल की शुरुआत तब हुई जब डायना महज 1 साल की थी. पहला वीडियो उसके परिवार ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को दिखाने के लिए बनाया था जिसमें डायना एक पत्ता खाने की कोशिश कर रही थी. वीडियो वायरल हुआ और 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. बस फिर क्या था, माता-पिता ओलेना और वोलोडिमिर ने इसे पूरा समय देने का फैसला कर लिया.

पूरा परिवार चलाता है बिजनेस

डायना की मां ओलेना कंटेंट का आइडिया देती हैं, पिता वोलोडिमिर फाइनेंस देखते हैं और एक टीम शूटिंग और एडिटिंग संभालती है. डायना और उसका परिवार अब सिर्फ एक चैनल नहीं, बल्कि 20 से ज्यादा सिस्टर चैनल्स भी चला रहा है, जिन पर हर महीने करीब 10 अरब व्यूज आते हैं.

कितनी कमाई और क्या ब्रांड डील्स (income and brand deals of Diana Kydysiuk)

‘The Economist’ के अनुसार, इस चैनल से हर साल करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 83 करोड़ रुपये) की कमाई होती है. Mattel जैसी बड़ी खिलौना कंपनियों के साथ डायना के चैनल की ब्रांड डील्स भी हैं. इनकी फैन फॉलोइंग अमेरिका, भारत, ब्राजील, स्पेन और मिडिल ईस्ट तक फैली है. डायना का कहना है कि वह बच्चों का मनोरंजन करना चाहती है और साथ ही माता-पिता को थोड़ी राहत देना चाहती है. उनके वीडियो मजेदार, रंग-बिरंगे और सकारात्मक मैसेज के साथ होते हैं, जिनसे बच्चों को सीख भी मिलती है और मजा भी.

Also Read: राहुल गांधी के निवेश का खुलासा, शेयर, म्यूचुअल फंड और गोल्ड में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूंजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >