Success Story: मिलिए भारत की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर से, जिन्होंने 54 की उम्र में शुरुआत की यात्रा

Success Story: निशा मधुलिका ने भारतीय YouTube कंटेंट क्रिएटर्स में एक खास पहचान बनाई है. जो घरेलू रेसिपीज की सरलता से लोगों को जोड़ती हैं. 54 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत एक वेबसाइट से की बाद में 2011 में उन्होंने YouTube पर कदम रखा.

Success Story: निशा मधुलिका ने भारतीय YouTube कंटेंट क्रिएटर्स में एक खास पहचान बनाई है. जो घरेलू रेसिपीज की सरलता से लोगों को जोड़ती हैं. 54 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत एक वेबसाइट से की. बाद में 2011 में उन्होंने YouTube पर कदम रखा. जिससे उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ. वर्तमान में उनके चैनल पर 2200 से अधिक वीडियो हैं और 14 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें सब्सक्राइब कर चुके हैं.

निशा मधुलिका की यूट्यूबर बनने की यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत रही है. उन्होंने पहले एक टीचर के रूप में करियर शुरू किया लेकिन 2017 में उन्हें सोशल मीडिया समिट एंड अवार्ड्स में टॉप यूट्यूब कुकिंग कंटेंट क्रिएटर के रूप में नामित किया गया. 2016 में द इकोनॉमिक टाइम्स ने उन्हें भारत के टॉप 10 यूट्यूब सुपरस्टार्स में शामिल किया.

उसके बाद उन्होंने 10 मिलियन फॉलोवर्स का माइलस्टोन पार किया और इसके लिए उन्हें यूट्यूब से ‘डायमंड प्ले बटन’ मिला.

निशा मधुलिका के इंस्टाग्राम पर 337K फॉलोवर्स, यूट्यूब चैनल पर 14.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स और फेसबुक पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 43 करोड़ रुपये है.

Also Read: Success Story: बिहार के बस ड्राइवर के बेटे ने कर दिया कमाल, रिक्शा चलाकर खड़ी कर दी 400 करोड़ की कैब कंपनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >