Success Story: आईटी छोड़ मियां-बीवी ने शुरू किया देसी बिजनेस, सालाना 2 करोड़ की कमाई

Success Story: श्रीकांत मालदे और उनकी पत्नी चार्मी ने 2017 में आईटी सेक्टर की नौकरी छोड़कर अपना खुद का डेयरी बिजनेस शुरू किया. इस कपल ने अपने स्टार्टअप का नाम “गौनीति ऑर्गेनिक्स” रखा. आज वे अपनी डेयरी व्यवसाय से सालाना 2 करोड़ रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस कपल की सफलता की प्रेरणादायक कहानी.

Success Story: अहमदाबाद के श्रीकांत मालदे और उनकी पत्नी चार्मी की कहानी एक प्रेरणा है. एक समय था जब दोनों आईटी सेक्टर में काम कर रहे थे. श्रीकांत को इस क्षेत्र में 10 साल का अनुभव था लेकिन वो अपनी सैलरी से संतुष्ट नहीं थे. उनकी ज़िंदगी में एक बड़ा मोड़ तब आया जब श्रीकांत के पिता का निधन हुआ. इस घटना ने उन्हें गहरे स्तर पर प्रभावित किया और वे कुछ नया करने का सोचने लगे.

प्राकृतिक प्रेम और ऑर्गैनिक प्रोडक्ट  के प्रति आकर्षण

श्रीकांत और चार्मी दोनों ही प्रकृति प्रेमी थे और हमेशा से ऑर्गैनिक प्रोडक्ट के प्रति आकर्षित रहे थे. वे महसूस करते थे कि बाजार में शुद्ध, मिलावट रहित और जैविक खाद्य पदार्थों की कमी है. इसी सोच के साथ उन्होंने 2017 में “गौनीति ऑर्गेनिक्स” की शुरुआत की. उनका लक्ष्य था शुद्ध दूध और अन्य डेयरी उत्पादों को बिना किसी मिलावट के लोगों तक पहुंचाना.

4 गायों से शुरुआत की बिजनेस

शुरुआत में उन्होंने केवल 4 गायों के साथ अपना डेयरी बिजनेस शुरू किया. उनके पास सीमित संसाधन थे लेकिन दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर जोर दिया. धीरे-धीरे उनके उत्पादों की डिमांड बढ़ने लगी. हालांकि, यह सफर आसान नहीं था. गायों की देखभाल, मौसम की चुनौतियाँ और श्रमिकों का प्रबंधन करने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लेकिन उनकी मेहनत और जूनून ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दिया.

श्रीकांत मालदे और उनकी पत्नी चार्मी गाय के साथ

वृद्धि और सफलता का मार्ग

आजगौनीति ऑर्गेनिक्स में 100 के करीब गायें हैं और यह ब्रांड न केवल दूध और घी बल्कि मक्खन, मलाई पनीर और गोबर से बनी धूप जैसे पर्यावरणीय उत्पाद भी बेचता है. इस ब्रांड की वेबसाइट भी है जो देशभर में उनके उत्पादों को बेचने का माध्यम बनी है. वित्त वर्ष 2023-24 तक “गौनीति ऑर्गेनिक्स” ने 2 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है.

Also Read: Success Story: मिलिए भारत की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर से, जिन्होंने 54 की उम्र में शुरुआत की यात्रा

Also Read: Donald Trump Net Worth: अमेरिका के नए राष्ट्रपति के पास है अरबों की संपत्ति, भारत से है खास नाता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >