$150 तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, हॉर्मुज संकट से भारत में LPG और पेट्रोल की बढ़ेगी टेंशन

Crude Oil Price: हॉर्मुज जलडमरूमध्य समुद्र का एक ऐसा पतला रास्ता है जहां से दुनिया का करीब 20% तेल (2 करोड़ बैरल रोज) गुजरता है. यह रास्ता खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब, ईरान, यूएई) को पूरी दुनिया से जोड़ता है.

Crude Oil Price: दुनियाभर में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों को लेकर एक बड़ी चेतावनी सामने आई है. नूवामा (Nuvama) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगर खाड़ी देशों में स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का रास्ता अगले 4 से 8 हफ्तों तक बंद रहता है, तो कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं.

क्या है Strait of Hormuz और यह क्यों जरूरी है ?

हॉर्मुज जलडमरूमध्य समुद्र का एक ऐसा पतला रास्ता है जहां से दुनिया का करीब 20% तेल (2 करोड़ बैरल रोज) गुजरता है. यह रास्ता खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब, ईरान, यूएई) को पूरी दुनिया से जोड़ता है. फिलहाल तनाव की वजह से यहाँ जहाजों की आवाजाही लगभग रुक गई है.

तेल की कीमतों में लगी आग: $110 से $150 का खतरा

रिपोर्ट कहती है कि अगर यह रास्ता ज्यादा दिनों तक बंद रहा, तो सप्लाई में भारी कमी आएगी.

  • असर: कच्चा तेल जो अभी सामान्य चल रहा है, वह बढ़कर $110 से $150 प्रति बैरल के बीच पहुंच सकता है.
  • खतरा: अगर कीमतें इतनी बढ़ीं, तो दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे, जिससे महंगाई बढ़ेगी और लोग तेल का इस्तेमाल कम करने को मजबूर हो जाएंगे.

भारत और एशिया पर सबसे ज्यादा मार

एशियाई देश जैसे भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अपनी तेल की जरूरतों के लिए सबसे ज्यादा इसी रास्ते पर निर्भर हैं.

  • हर दिन करीब 1.3 करोड़ बैरल तेल इसी रास्ते से होकर एशियाई देशों तक पहुंचता है.
  • भारत की स्थिति: भारत के लिए कच्चा तेल मिलना तो फिर भी शायद मुमकिन हो जाए, लेकिन गैस (LNG) की कीमतें बढ़ने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

LPG पर मंडरा रहा है सबसे बड़ा संकट

रिपोर्ट में एक खास बात कही गई है कि अगर तनाव लंबा खिंचा, तो पेट्रोलियम उत्पादों में LPG (रसोई गैस) पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. भारत अपनी जरूरत की काफी गैस इसी क्षेत्र से आयात करता है, इसलिए गैस की कीमतों या सप्लाई में दिक्कत आ सकती है.

Also Read: दूध बेचने वालों को लेना होगा लाइसेंस, नहीं तो बंद करना होगा कारोबार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >