Stock Market: ट्रम्प के आगमन से पहले सेंसेक्स 398.21 अंक चढ़ा, निफ्टी ने 105.15 अंक की बढ़त हासिल की

Stock Market : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ खुला.

Stock Market : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ खुला. सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 398.21 अंक बढ़कर 77,017.54 अंक पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 105.15 अंक की बढ़त के साथ 23,308.35 अंक पर पहुंचा. इसके साथ ही, शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 86.47 पर आ गया.

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर: 19% तक की संभावित तेजी

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर के बारे में 19 प्रतिशत की तेजी का अनुमान व्यक्त किया है. ब्रोकरेज ने बैंक के अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के परिणामों के बाद इसके शेयरों की रेटिंग को अपग्रेड कर “बाय” कर दिया है. यह कदम उस समय उठाया गया है जब पिछले साढ़े चार वर्षों से स्टॉक की रेटिंग “न्यूट्रल” थी.

ब्रोकरेज ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 1,900 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो कि शुक्रवार, 17 जनवरी को बीएसई पर बंद भाव 1,758.65 रुपये से 19 प्रतिशत अधिक है.

बाजार की शुरुआत में गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई, जिसमें कुछ प्रमुख गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स थे. निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स के शेयर प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे. वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे.

Also Read: गधी के दूध से करें करोड़ों की कमाई, जानें कैसे 5,000 रुपये लीटर बिकता है यह दूध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >