5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार

5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी. सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,900 के पार पहुंचा. जानिए बाजार में तेजी की वजह और टॉप गेनर्स-लूजर्स.

5 दिन की लगातार गिरावट के बाद सोमवार, 27 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की. कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी, बैंकिंग समेत बड़े शेयरों में खरीदारी और पश्चिम एशिया में सैन्य हमलों पर रोक की खबरों ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया. इसी का असर बाजार पर भी दिखा और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 23,900 के स्तर के पार पहुंच गया.

बाजार की शुरुआत कैसी रही?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक, सुबह 9:15 बजे NIFTY50 160 अंक यानी 0.68% की बढ़त के साथ 23,928.40 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में यह 23,767.45 पर बंद हुआ था. वहीं BSE Sensex करीब 550 अंक यानी 0.71% की तेजी के साथ 76,608.98 पर खुला. इससे पहले यह 76,059.77 पर बंद हुआ था. सुबह 9:35 बजे तक निफ्टी करीब 23,938 और सेंसेक्स 76,663 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

बाजार में तेजी की वजह क्या रही?

इस तेजी के पीछे कई अहम कारण रहे.

  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
  • बड़े और इंडेक्स हैवीवेट शेयरों में खरीदारी
  • बैंकिंग सेक्टर में रिकवरी
  • पश्चिम एशिया में सैन्य हमलों पर रोक की खबरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ना

बाजार खुलने से पहले GIFT NIFTY (अगस्त कॉन्ट्रैक्ट) भी 0.66% की बढ़त के साथ 23,964 पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले पिछले सप्ताह कच्चे तेल के 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने और अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के चलते बाजार पर दबाव बना था.

ये भी पढ़ें: ₹1.44 लाख पहुंचा सोना, चांदी ₹2.39 लाख, खरीदारी से पहले देखें 27 जुलाई के रेट

इन्वेस्टर्स की नजर अब किन बातों पर रहेगी?

इस सप्ताह मार्केट की दिशा तय करने में कुछ अहम फैक्टर भूमिका निभा सकते हैं.

  • कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों पर नजर
  • अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते या नए सीजफायर से जुड़े संकेत
  • घरेलू कंपनियों के पहली तिमाही (Q1) के नतीजे

इन घटनाक्रमों के आधार पर आने वाले दिनों में बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है.

आज कौन से शेयर चमके और कौन फिसले?

शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में शामिल रहे:

बढ़त वाले शेयरबढ़त
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो)+3.4%
इन्फोसिस+3.3%
एशियन पेंट्स+2.5%
इटर्नल+2.5%
TCS+2.4%
बजाज फाइनेंस+2.3%
मैक्स हेल्थ+2.2%
टेक महिंद्रा+2.1%

वहीं गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में:

गिरावट वाले शेयरगिरावट
ONGC-1.9%
SBI लाइफ इंश्योरेंस-0.38%
बजाज ऑटो-0.27%
ICICI बैंक-0.15%

सुबह के कारोबार में NIFTY50 के 50 में से 46 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल 4 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. इससे साफ है कि सोमवार को बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: 5% टूटा कच्चा तेल, ब्रेंट $87.84 पर पहुंचा, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >