विदेशी पूंजी के दम पर जोश में आया शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 361.75 अंकों की छलांग

Stock Market: एशियाई बाजारों में प्रमुख जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नरमी, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में मजबूती देखी गई. यूरोपीय बाजारों में भी नकारात्मक रुख है.

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह के दम पर मंगलवार 10 सिंतबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त जोश दिखाई दिया. शुरुआती कारोबार में मजबूत होकर खुलने वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361.75 अंक या 0.44% की छलांग लगाकर 81,921.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 104.70 अंक या 0.42% मजबूत होकर 25,041.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स ने 208.67 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 81,768.21 अंक और निफ्टी ने भी 71.65 अंक या 0.29% चढ़कर 25,008.05 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की थी.

एनटीपीसी को जोरदार मुनाफा

घरेलू शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 शेयर लाभ में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के शेयर को हुआ. इसका शेयर 2.41% मजबूत होकर 399.35 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. मुनाफे में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एचसीलए टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, टीसीएस, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, इन्फोसिस, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, लार्सन एंड ट्रुबो, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं.

बजाज फिनसर्व को सबसे अधिक नुकसान

इसके अलावा, बीएसई की 30 कंपनियों में 8 कंपनियों के शेयर नुकसान में भी रहे. इनमें बजाज फिनसर्व को सबसे अधिक घाटा हुआ. इसका शेयर करीब 1.77% टूटकर 1826.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. घाटे में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: टाटा-अंबानी नहीं… भारत का यह इकलौता शख्स बना ट्रेन का मालिक

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजारों में प्रमुख जापान के निक्केई225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नरमी, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में मजबूती देखी गई. यूरोपीय बाजारों में भी नकारात्मक रुख है. अमेरिकी बाजारों में डाऊ जोंस कमजोर, जबकि एसएंडपी500 और नैसडेक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.09% तेज होकर 2,508.92 डॉलर प्रति औंस हो गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.25% टूटकर 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: नमकीन और कैंसर की दवा हो गई सस्ती, अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम की बारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >