Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरूआत, सेंसेक्स 72300 के पार, निफ्टी ने लगायी छलांग

Share Market Opening: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा से पहले बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएसयू के शेयरों में खरीदारी दिख रही है.

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पांचवे कारोबारी दिन शानदार उछाल देखने को मिला है. भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की घोषणा से पहले बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएसयू के शेयरों में खरीदारी दिख रही है. दलाल स्ट्रीट में हर सेक्टर में हरिलायी दिख रही है.

  • सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत यानी 226.77 अंकों की तेजी के साथ 72,378.77 पर कारोबार कर रहा है.

  • निफ्टी 0.33 प्रतिशत यानी 72 अंकों की तेजी के साथ 22,002.50 पर करोबार कर रहा है. हालांकि, बाजार की नजर पूरी तरह से रिजर्व बैंक के फैसलों पर टिकी है.

  • निफ्टी पर आज Power Grid Corporation, BPCL, SBI, NTPC और M&M के शेयर टॉप गेनर की श्रेणी में शामिल हुए.

  • Tata Consumer Products, ITC, Nestle, HDFC Life और Hindalco के शेयर टॉप लूजर की श्रेणी में दिख रहे हैं.

Also Read: Tata Steel में इस कंपनी अब नहीं होगा विलय, कंपनी ने बताया ये बड़ा कारण, शेयर लग गया अपर सर्किट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >