वैश्विक स्तर पर नरम रुख से शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, 53 अंक गिरा सेंसेक्स

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 को छोड़कर चीन के शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग धराशायी हो गए हैं. यूरोपीय बाजारों में भी नरम रुख बना हुआ है. अमेरिकी बाजार में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नेसडैक सोमवार को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए.

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नरम के बीच मंगलवार 27 अगस्त 2024 को घरेलू शेयर बाजार ने अपने कामकाज की सुस्त शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.79 अंक या 0.06% गिरकर 81,645.32 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 14.45 अंक या 0.06% कमजोर होकर 24,996.15 अंक पर खुला. हालांकि, प्री-ओपनिंग में बीएसई सेंसेक्स 117.12 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ 81,815.23 अंक के स्तर पर खुला था. निफ्टी भी प्री-ओपनिंग में 14.20 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 25,024.80 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.

बीएसई में 18 कंपनियों के शेयर गिरे

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 18 के शेयर गिर गए. इनमें कोटक बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स शामिल हैं. वहीं, लार्सन एंड ट्रुबो, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इन्फोसिस, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा, टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, आईटीसी और टेक महिंद्रा के शेयर मुनाफे में रहे.

इसे भी पढ़ें: गजब का है ICICI Prudential का वैल्यू डिस्कवरी फंड, जानें कितना मिलता है रिटर्न

एशियाई बाजार में जापान के निक्केई225 को छोड़ सब धराशायी

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 को छोड़कर चीन के शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग धराशायी हो गए हैं. यूरोपीय बाजारों में भी नरम रुख बना हुआ है. अमेरिकी बाजार में डाऊ जोंस, एसएंडपी500 और नेसडैक सोमवार को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें नेसडैक में सबसे अधिक 152.03 अंकों की गिरावट देखी गई. वह सोमवार को 17,725.76 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था. वैश्विक तेल बाजार में 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 81.23 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.29 फीसदी कमजोर होकर 2,508.29 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: वायदा बाजार में सटोरियों ने जमकर की सोने की लिवाली, अक्टूबर का बढ़ गया भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >