शेयर बाजार ने खोया ऐतिहासिक बढ़त, 135 अंक गिरा सेंसेक्स

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई255 और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग के हैंगसेग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी मजबूत हो गए. यूरोपीय बाजार और अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बावजूद कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 13 सितंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार अपनी ऐतिहासिक बढ़त खो दिया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.83 अंक या 0.16% गिरकर 82,826.88 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 32.40 अंक या 0.13% टूटकर 25,356.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया. उठा-पटक भरे कारोबार में सुबह के समय सेंसेक्स 128.84 अंक की मजबूती के साथ 83,091.55 अंक निफ्टी भी 41.55 अंक उछलकर 25,430.45 अंक पर खुले थे.

सबसे अधिक टूटा अदाणी पोर्ट्स का शेयर

शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 19 शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक नुकसान अदाणी पोर्ट्स को हुआ. इसका शेयर 1.37% टूटकर 1452.05 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, आईटीसी, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, लार्सन एंड ट्रुबो, पावरग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर भी गिर गए.

बजाज फाइनेंस मुनाफे में

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 11 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे. इनमें बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक मुनाफा कमाया. इसका शेयर 2.31% उछलकर 7597.00 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. लाभ में रहने वाले शेयरो में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया और टीसीएस भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म! 70 साल के बुजुर्गों आयुष्मान भारत का रजिस्ट्रेशन जल्द

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई255 और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग के हैंगसेग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी मजबूत हो गए. यूरोपीय बाजार और अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सालाना आधार पर 24.48% बढ़कर 2,567.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.76% गिरकर 72.64 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: साइबर क्रिमिनल के रडार पर ईपीएफ खाताधारी, एक झटके में खाता सफाचट करने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >