Stock Market: जोरदार शुरुआत के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 23,750 के पार

Stock Market: पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार (23 दिसंबStock Marketर) को घरेलू शेयर बाजार में शानदार शुरुआत देखने को मिली.

Stock Market: पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार (23 दिसंबर) को घरेलू शेयर बाजार में शानदार शुरुआत देखने को मिली. वैश्विक बाजारों में तेजी और सकारात्मक आर्थिक संकेतकों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया.

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी छलांग

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने सोमवार को 400 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 78,488.64 पर शुरुआत की. कुछ ही समय में यह 700 से ज्यादा अंकों की बढ़त लेकर 78,743.16 तक पहुंच गया. सुबह करीब 9:40 बजे सेंसेक्स 463.65 अंक (0.59%) ऊपर था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 23,738.20 पर खुला. शुरुआती घंटों में निफ्टी ने 23,786 अंक का स्तर छू लिया.

पिछले सप्ताह की गिरावट

पिछले शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,196 अंक (1.49%) की गिरावट के साथ 78,041.59 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी-50 भी 364 अंक (1.52%) की गिरावट के साथ 23,374.20 पर बंद हुआ था

तेजी के पीछे के कारण

  • वैश्विक बाजारों में मजबूती: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सकारात्मक रुख ने भारतीय बाजार को भी समर्थन दिया.
  • मेटल स्टॉक्स में खरीदारी: मेटल सेक्टर में तेजी से निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ.
  • अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़े: अमेरिका में मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों ने निवेशकों को उत्साहित किया.

तेजी में रॉकेट की तरह भागे ये स्टॉक्स

आज के कारोबार में मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में सबसे अधिक उछाल देखने को मिला. विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में यह तेजी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है. इस हफ्ते बाजार की दिशा वैश्विक आर्थिक संकेतकों और घरेलू नीतिगत फैसलों पर निर्भर करेगी

Also Read: Mahila Samman Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, जानें प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >