Stock Market Today: भारी गिरावट से संभला शेयर बाजार, 33 अंक टूटा सेंसेक्स

Stock Market Today: कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 33 अंकों की गिरावट के साथ 84,266.29 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई पर निफ्टी 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 25,807.35 पर बंद हुआ

आज के बाजार के दौरान निफ्टी और बीएसई पर टाटा महिंद्रा लिमिटेड,ब्रिटानिया, कोटक बैंक और एसबीआईएन आदि टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे जबकि एचडीएफसी बैंक,मारुति ,आईटीसि और एशियन पेंट शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.

एशियाई बाजारों का क्या हैं हाल 

Stock Market Today: एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में  सकारात्मक रुख बना रहा . इनमें जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट लगभग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. 

Also Read:Sukanya Samriddhi Yojana Rule Change: सुकन्या समृद्धि योजना का बदल गया नियम,जानें आपकी बेटी का फ्यूचर कितना सुरक्षित

यूरोपीय बाजार और अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला देखने को मिला.और वही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 054% की बढ़त के साथ 2,650.98 डॉलर प्रति औंसत के स्तर पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में 0.63% गिरावट होकर 71.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.

Also Read: देश में सीनियर सिटीजन्स के नाम पर कई सरकारी योजनाएं, लेकिन बुजुर्गों को क्या मिलता है लाभ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >