शुरुआती कमजोरी से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 15 अंक बढ़कर बंद

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख रहा. यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार 3 सितंबर 2024 को अपने शुरुआती कारोबार की कमजोरी से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.37 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 82,575.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी करीब 2.55 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 25,281.25 बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 57.18 अंक या 0.07% फिसलकर 82,502.66 अंक और निफ्टी 1.80 अंक या 0.01% की कमजोरी के साथ 25,276.90 अंक पर खुले थे.

बीएसई के 12 शेयरों में मुनाफा

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 12 शेयर मुनाफे में रहे. इनमें आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड ट्रुबो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एक्सिस बैंक शामिल हैं. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, सनफार्मा, मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयर नुकसान में रहे.

इसे भी पढ़ें: जमश्री रियल्टी का पिद्दी सा पेनी स्टॉक बना सनसनी, 6 महीने में 413.73% रिटर्न

एशियाई बाजारों में नरमी

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख रहा. यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी500 और नैसडेक मजबूती के साथ और डाऊ जोंस कमजोर रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.10% मजबूत होकर 2,499.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.01% गिरकर 75.72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: कहां चला गया 2000 वाला नोट? ढूंढ़ रहा है आरबीआई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >