होली की छुट्टी से पहले ऐतिहासिक गिरावट देखने वाला शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

Share market : बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला.

होली की छुट्टी से पहले ऐतिहासिक गिरावट देखने वाला शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर खुला. बेंचमार्क सेंसेक्स 166.05 अंक गिरकर 35634.95 पर खुला. खुलते ही गिरावट 350 के पार पहुंची. वहीं निफ्टी 117.15 अंक नीचे 10334.30 पर खुला. आज रिलायंस ओएनजीसी के शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

इससे पहले दुनिया में लगतार फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण का आर्थिक गतिविधयों पर असर गहराने से देश दुनिया के शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गयी थी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,941 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 538 अंक तक लुढ़क गया था.

घरेलू बाजार में अंक के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी. सोमवार को कारोबार के दौरान भी दोनों सूचंकाकों में अंक के हिसाब से सबसे बड़ी गिरावट दिखी थी. सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के दौरान क्रमश: 2,467 अंक और 695 अंक नीचे आ गये थे.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के फैलने के साथ कच्चे तेल के दाम में गिरावट से वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

Published by: Prabhat Khabar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >