शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी हुए मजबूत

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 18 शेयरों में मजबूती देखी गई, जबकि 12 शेयर कमजोरी के साथ खुले. बीएसई पर अदाणी पोर्ट्स का शेयर लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.

Stock Market: महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगा दिए जाने के बाद गुरुवार 28 नवंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59.84 अंक या 0.07% की बढ़त के साथ 80,293.92 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 27.80 अंक या 0.11% मजबूत होकर 24,302.70 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

मुनाफे के साथ खुले अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों के शेयर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से करीब 18 शेयरों में मजबूती देखी गई, जबकि 12 शेयर कमजोरी के साथ खुले. बीएसई पर अदाणी पोर्ट्स का शेयर लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. बाजार का कारोबार शुरू होते ही अदाणी पोर्ट्स का शेयर 1.05% की बढ़त के साथ 1212.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ने 0.92% गिरावट के साथ 2976.70 रुपये से अपने कारोबार की शुरुआत की.

इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में दिखेगी इंडिया गठबंधन की ताकत

एनएसई के 2882 शेयरों में से 1909 हरे निशान और 880 लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए, जबकि 93 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया. एनएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.56% की मजबूती के साथ 2399 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, अपोलो हॉस्पिटल का शेयर 1.34% गिरकर 6982 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी मजबूत

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी ने मजबूती के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट शुरुआती कारोबार में गिरकर खुले. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड बुधवार को 0.16% गिरकर 72.71 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: सर्राफा बाजार में जोरदार खरीदारी से 95000 के पार पहुंची चांदी, सोना भी हुआ मजबूत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >