Stock Market: सेंसेक्स 169.87 अंक चढ़कर 60,300.58 और निफ्टी 44.35 अंक की बढ़त के साथ 17,813.60 अंक पर बंद

Stock Market Today LIVE Updates: शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को कमजोर या फ्लैट शुरुआत हुई. भारतीय शेयर बाजारों में आज कारोबार की शुरुआत सपाट ही हुई. सेंसेक्स में मामूली तेजी के साथ लेकिन चंद ही मिनटों में लाल हो गया. वहीं, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 24 अंक नीचे 24 अंक ऊपर 60155 पर था लेकिन कुछ ही मिनटों में 30 अंक नीचे 60100 पर कारोबार करने लगा. वहीं निफ्टी 3 अंक नीचे 17765 पर कारोबार शुरुआत में था जो बाद में 22 अंक नीचे 17747 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 23 शेयरों में एडवांसेस दिखाई दे रहा है जबकि 27 शेयरों में डिक्लाइन चल रहा है.

Live Updates
10:27 PM. 26 Apr 23 4:57 PM. 26 Apr

आज इन शेयरों में आई तेजी

आज के कारोबार के दौरान रियल एस्टेट, कैपिटल गुड्स, ऑटो, PSU बैंक स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली. वहीं, मेटल , ऑयल एंड गैस के शेयरों में दबाव में दिखे. डिविडेंड और बायबैक के नए नियमों से GSFC , GMDC , GSFC , Gujarat Alkalies में जोरदार तेजी दर्ज हुई.

10:27 PM. 26 Apr 23 4:57 PM. 26 Apr

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 169.87 अंक चढ़ा, निफ्टी 17800 के पार

घरेलू शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ. बुधवार को सेंसेक्स 169.87 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 60,300.58 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 49.70 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 17,818.95 के स्तर पर बंद हुआ.

10:27 PM. 26 Apr 23 4:57 PM. 26 Apr

फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज

सस्ती गैस मिलने की उम्मीद में फर्टिलाइजर कंपनियों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रहा है. मद्रास फर्टिलाइजर, चंबल फर्टिलाइजर, FACT, GSFC में 10 फीसदी तक जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि सरकार फर्टिलाइजर सेक्टर के लिए नेचुरल गैस पर VAT घटाने पर विचार कर रही है. सरकार ने नैचुरल गैस पर भी VAT घटाने की सिफारिश की है. इसके तहत एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमीशन ने VAT कटौती का सुझाव दिया है.

10:27 PM. 26 Apr 23 4:57 PM. 26 Apr

दिन के ऊपरी स���तर पर पहुंचा बाजार, निफ्टी 17800 के आसपास, जानिए किन इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुख जारी है. निफ्टी इस समय 17780 के पार पहुंचा है. वहीं, बैंक निफ्टी 42695 पर ट्रेड कर रहा है. HDFC twins और ICICI Bank के शेयरों में तेजी बरकरार है.

10:27 PM. 26 Apr 23 4:57 PM. 26 Apr

गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी ऊपर की रफ्तार

आज सुबह गिरावट के बाद शेयर बाजार संभलता हुआ दिख रहा है. सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी ने ऊपर की रफ्तार पकड़ी है. निफ्टी 17795 के करीब ट्रेड कर रहा है. वहीं, बैंक निफ्टी 42740 के स्तर पर पहुंचा है.

10:27 PM. 26 Apr 23 4:57 PM. 26 Apr

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर

स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर आ गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.00 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.01 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था. यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की गिरावट है. मंगलवार को रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

मुख्य बातें

Stock Market Today LIVE Updates: शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को कमजोर या फ्लैट शुरुआत हुई. भारतीय शेयर बाजारों में आज कारोबार की शुरुआत सपाट ही हुई. सेंसेक्स में मामूली तेजी के साथ लेकिन चंद ही मिनटों में लाल हो गया. वहीं, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 24 अंक नीचे 24 अंक ऊपर 60155 पर था लेकिन कुछ ही मिनटों में 30 अंक नीचे 60100 पर कारोबार करने लगा. वहीं निफ्टी 3 अंक नीचे 17765 पर कारोबार शुरुआत में था जो बाद में 22 अंक नीचे 17747 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 23 शेयरों में एडवांसेस दिखाई दे रहा है जबकि 27 शेयरों में डिक्लाइन चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >