अक्टूबर 2025 में BSE और NSE की बंद तारीखें और दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग का पूरा शेड्यूल जानें

Stock Market Holidays: अक्टूबर 2025 में भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) तीन प्रमुख छुट्टियों पर बंद रहेगा. दिवाली पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होगी. 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 अक्टूबर दिवाली लक्ष्मी पूजन और 22 अक्टूबर बलिप्रतिप्रदा पर बाजार बंद रहेगा.

Stock Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) अक्टूबर 2025 में तीन प्रमुख अवसरों पर बंद रहेंगे. इसके अलावा, महीने के सभी शनिवार और रविवार को भी बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इस तरह, कुल 11 दिनों तक निवेशक मार्केट में लेन-देन नहीं कर पाएंगे.

अक्टूबर 2025 की छुट्टियां

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा जारी आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2025 में निम्न तिथियों पर मार्केट बंद रहेंगे.

  • 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
  • 21 अक्टूबर – दिवाली लक्ष्मी पूजन
  • 22 अक्टूबर – दिवाली बलिप्रतिप्रदा

इन दिनों न केवल इक्विटी मार्केट, बल्कि करेंसी डेरिवेटिव्स और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी.

नवंबर और दिसंबर की छुट्टियां

अक्टूबर के बाद, साल 2025 में कुछ और महत्वपूर्ण छुट्टियां इस प्रकार हैं

  • 5 नवंबर – प्रकाश गुरपुरब (श्री गुरु नानक देव जी जयंती)
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस

मुहूर्त ट्रेडिंग 2025

दिवाली पर हर साल की तरह इस बार भी मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) का आयोजन किया जाएगा. NSE और BSE के 22 सितंबर को जारी परिपत्र के अनुसार, यह विशेष सत्र 21 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा. दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक और ट्रेड मॉडिफिकेशन की अंतिम समयसीमा दोपहर 02:55 बजे तक. NSE ने ये भी कहा है कि इस दौरान किए गए सभी सौदे सामान्य सेटलमेंट दायित्वों में शामिल होंगे.

मुहूर्त ट्रेडिंग क्या है?

मुहूर्त ट्रेडिंग एक प्रतीकात्मक और शुभ अवसर है, जिसे हर साल दिवाली पर आयोजित किया जाता है. इसे नए संवत (हिंदू कैलेंडर वर्ष) की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस बार यह संवत 2082 का प्रारंभ होगा. इस सत्र में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी F&O और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट्स में ट्रेडिंग होती है. ऐतिहासिक रूप से, अधिकांश वर्षों में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सकारात्मक रिटर्न देखने को मिले हैं. पिछले 16 वर्षों में 13 बार सेंसेक्स और निफ्टी इस दिन हरे निशान (Green) पर बंद हुए हैं.

2024 का मुहूर्त ट्रेडिंग प्रदर्शन

पिछले साल, यानी 2024 में भी दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की थी. BSE Sensex: 335 अंक (0.42%) बढ़कर 79,724 पर बंद हुआ था और Nifty 50: 99 अंक (0.41%) की बढ़त के साथ 24,304 पर बंद हुआ था.

Also Read: 3 साल की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? जानें बैंकों की टॉप रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >