मार्च 2026 के आखिरी 15 दिनों में त्योहारों की भरमार, जानें कब खुला रहेगा शेयर बाजार?

Stock Market Holiday March 2026: मार्च 2026 में उगादी और ईद जैसे त्योहारों पर क्या स्टॉक मार्केट खुला रहेगा? जानें मार्च 2026 में और किन दिनों में शेयर मार्केट खुला रहने वाला है. साथ हीं, जानें गिरते बाजार में निवेशकों के लिए एक्सपर्ट्स की क्या राय है.

Stock Market Holiday March 2026: मार्च 2026 के आखिरी 15 दिन त्योहारों से भरा हुआ है. अगले हफ्ते उगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर जैसे बड़े पर्व एक साथ आ रहे हैं. आम तौर पर फेस्टिवल्स पर सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहते हैं, जिससे निवेशकों के मन में यह सवाल है कि क्या शेयर बाजार भी बंद रहेगा?

इसका जवाब है नहीं. भारतीय शेयर बाजार में उगादी, गुड़ी पड़वा (19 मार्च) और ईद (21 मार्च) के मौके पर ट्रेडिंग जारी रहेगी. हालांकि, 21 मार्च को शनिवार होने के कारण बाजार वैसे ही बंद रहेगा. मार्च के महीने में अब केवल 26 मार्च (राम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को ही ट्रेडिंग बंद रहने वाली है.

किन तारीखों पर खुला रहेगा बाजार?

19 मार्च से 21 मार्च के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में नए साल के पर्व मनाए जाएंगे. लेकिन स्टॉक मार्केट में इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में सामान्य रूप से कामकाज होगा. उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे क्षेत्रीय फेस्टिवल्स पर बाजार में कोई छुट्टी नहीं घोषित की गई है. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक कैलेंडर को ही सच मानें.

बाजार की सेहत पर क्या है असर?

फिलहाल मार्केट का मिजाज थोड़ा सुस्त है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं, जिससे निवेशकों में डर का माहौल है. विदेशी निवेशक (FII) लगातार पैसा निकाल रहे हैं, जिसका असर बैंक और ऑटो सेक्टर पर सबसे ज्यादा दिख रहा है. 

निवेश के लिए क्या है खास रणनीति?

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद हेल्थकेयर और यूटिलिटी सेक्टर में मजबूती देखी जा रही है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रीयल्टी और मेटल सेक्टर पर दबाव है. ऐसे में छोटे निवेशकों को बिना सोचे-समझे खरीदारी करने के बजाय बाजार की स्थिरता का इंतजार करना चाहिए.   

ये भी पढ़ें: Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >