Stock Market: भारतीय बाजारों में हल्की बढ़त, निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के फैसले पर

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट रुख के साथ खुले. निफ्टी 50 ने 25,118.90 और सेंसेक्स ने 81,925.51 के स्तर से शुरुआत की. निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित 16 केंद्रीय बैंकों की बैठकों पर है, जो बाजार की दिशा तय कर सकती हैं.

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगभग सपाट रुख के साथ खुले. निफ्टी 50 ने 25,118.90 के स्तर से शुरुआत की, जिसमे 4.90 अंको यानी 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त रही. इसी तरह बीएसई सेंसेक्स 81,925.51 पर खुला और 20.81 अंको यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की.

16 केंद्रीय बैंको की बैठक अहम

इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर 16 केंद्रीय बैंको की नीतिगत बैठक होने वाली है. निवेशको की नजर खास तौर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर है. बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा का कहना है कि “यह हफ्ता नीतिगत निर्णयों के लिहाज से भारी रहने वाला है. अमेरिका से लेकर नेपाल और ब्रिटेन तक भू-राजनीतिक तनाव और सड़को पर हो रहे विरोध प्रदर्शन बाजार की दिशा तय कर सकते है. यदि अमेरिकी फेड का नजरिया श्रम बाजार पर अधिक नकारात्मक हुआ तो बाजार गिरावट भी देख सकते है.”

भारतीय बाजार के लिए फेड कट अहम

विशेषज्ञो का मानना है कि अमेरिकी फेड की दर कटौती से डॉलर कमजोर होगा और उभरते बाजारो में पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा. इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता और जीएसटी से जुडी खबरें भी बाजार की दिशा पर असर डाल सकती है. एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी 0.63 प्रतिशत और फार्मा 0.83 प्रतिशत गिरावट में रहे. वहीं ऑटो 0.36 प्रतिशत, मेटल 0.26 प्रतिशत और रियल्टी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान पर रहे. एफएमसीजी भी मामूली बढ़त में बंद हुआ.

निफ्टी 50 के प्रमुख शेयर

सुबह के कारोबार में ईटर्नल (जोमैटो), हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस प्रमुख बढ़त वाले शेयर रहे. दूसरी ओर डॉ रेड्डीज लैब, इन्फोसिस, सन फार्मा और एचडीएफसी लाइफ दबाव में रहे. विश्लेषक सुनील गुर्जर का कहना है कि लगातार दो हफ्ते तेजी की कैंडल बनने से निवेशको की खरीदारी की रुचि साफ दिख रही है. फिलहाल कीमत 25,200 के स्तर पर मजबूत रेजिस्टेंस के पास है. अगर यह स्तर टूटता है तो तेजी का सिलसिला आगे बढ़ सकता है.

एशियाई बाजारो की चाल

अन्य एशियाई बाजारो में जापान का निक्केई 0.88 प्रतिशत ऊपर रहा. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52 प्रतिशत चढ़ा, जबकि ताइवान का इंडेक्स 0.33 प्रतिशत फिसल गया. हांगकांग का हैंगसेंग 0.47 प्रतिशत बढ़ा और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स लगभग सपाट खुला.

Also Read: सोना ₹1.09 लाख और चांदी ₹1.28 लाख पार, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >