शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार धड़ाम, 149 अंक गिरा सेंसेक्स

Stock Market: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख बना हुआ है. बुधवार को अमेरिका के डाऊ जोंस भी कमजोरी के साथ बंद हुआ था.

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार 27 जून 2024 के शुरुआती कारोबार में ही धड़ाम हो गया. हालांकि, सबसे पहले इसने सर्वकालिक ऊंचाई को छुआ था. बाजार खुलने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149.41 अंक गिरकर 78,524.84 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 47.45 अंक फिसलकर 23,821.35 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. बुधवार को सेक्स 620.73 अंकों की छलांग के साथ अब तक के अपने उच्चतम स्तर 78,674.25 अंक पर बंद हुआ था. एनएसई का निफ्टी भी 147.50 अंक उछलकर 23,868.80 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

लाभ में रहे ये शेयर

घरेलू शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत में जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, उनमें इंडिया सीमेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंबुजा सीमेंट्स, श्रीराम सीमेंट्स, जेके सीमेंट, डॉ रेड्डीज लैब्स, डॉ लाल पैथ लैब, मुथूट फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, सेल, जीएमआर एयरपोर्ट, एसीसी और गेल शामिल हैं. जिन कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, उनमें हैवेल्स इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, विप्रो, मारुति सुजुकी, नेस्ले, अपोलो हॉस्पिटल, टीसीएस, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, कोल इंडिया और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड शामिल हैं.

और पढ़ें: शेयर बाजार ने लोकसभा स्पीकर को नए शिखर से दी सलामी, 621 अंक उछला सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख बना हुआ है. बुधवार को अमेरिका के डाऊ जोंस भी कमजोरी के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारों में सोना 2,299.69 डॉलर प्रति औंस और एमसीएक्स में 139 रुपये टूटकर 70,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कमजोर होकर 80.70 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट कूड 85.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

और पढ़ें: Gold Price: ज्वैलरी की तरफ लगा दीजिए दौड़, सस्ता हो गया सोना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >