Stock Market Close: जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 200 अंक से अधिक फिसला सेंसेक्स

Stock Market Close: एशिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख रहा.

Stock Market Close: सोमवार दिसंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200.66 अंक या 0.25% गिरकर 81,508.46 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी भी 58.80 अंक या 0.24% फिसलकर 24,619.00 अंक पर बंद हुआ. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07% गिरकर 81,709.12 अंक और एनएसई निफ्टी भी 30.60 अंक या 0.12% फिसलकर 24,677.80 अंक पर बंद हुए थे.

हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 शेयर नुकसान और 14 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इनमें सबसे अधिक नुकसान हिंदुस्तान यूनिलीवर को हुआ. इसका शेयर 3.37% टूटकर 2400.45 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, लार्सन एंड ट्रुबो का शेयर 2.12% की बढ़त के साथ 3947.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. एनएसई की 2931 शेयरों में से 1540 हरे निशान और 1313 लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 78 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें: राजीव बजाज ने उठाए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सवाल, क्या CNG है भविष्य?

एशिया के दूसरे बाजारों में मिलाजुला रुख

एशिया के दूसरे बाजारों की बात की जाए, तो जापान के निक्केई 225 और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख रहा. यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ था. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.04% की नरमी के साथ 71.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Aadhar Card Free Update: आधार कार्ड मुफ्त अपडेट का आखिरी मौका जल्द होगा खत्म, आज ही करें सुधार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >