जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

Stock Market Close: एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख रहा. यूरोपीय बाजार में नकारात्मक रुख देखा जा रहा है.

Stock Market Close: कारोबारी सप्ताह के पहले सत्र में सोमवार 16 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 384.55 अंक या 0.47% गिरकर 81,748.57 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 100.05 अंक या 0.04% फिसलकर 24,668.05 अंक पर पहुंच गया.

टाइटन को सबसे अधिक नुकसान

कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 25 शेयर बढ़त और 5 शेयर गिरकर बंद हुए. एनएसई के 2,902 शेयरों में से 1515 शेयर हरे निशान और 1,330 शेयर लाल निशान पर बंद हुए, जबकि 57 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई और एनएसई में टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर क्रमश: 1.11% और 1.93% गिरकर सबसे अधिक नुकसान में रहा. वहीं, बीएसई में इंडसइंड बैंक और एनएसई में डॉ रेड्डी के शेयर मुनाफे के साथ बंद हुए.

इसे भी पढ़ें: सोने की कीमतों ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, 29% बढ़ा दाम, 2025 में और होगा महंगा

एशिया के दूसरे बाजारों में नरमी

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख रहा. यूरोपीय बाजार में नकारात्मक रुख देखा जा रहा है. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नरमी के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.76% की बढ़त के साथ 73.92 पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >