SIP: आधा भारत नहीं जानता SIP का 5+15+25 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा करोड़ों का मालिक

SIP: ₹5,000 की मासिक SIP अगर 15% सालाना रिटर्न के साथ 25 साल तक जारी रखी जाए, तो ये 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बना सकती है. SIP का 5+15+25 फॉर्मूला करोड़पति बनने का आसान रास्ता दिखाता है.

SIP: आज के जमाने में हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के समय उसके पास इतना पैसा हो कि जिंदगी आराम से कटे. नौकरी खत्म होने के बाद किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े और जिंदगी के बाकी साल मजे से बीतें. अगर आप भी ऐसा ही सपना देखते हैं, तो एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान इसमें आपकी मदद कर सकता है. खास बात ये है कि एक सिंपल फॉर्मूला 5+15+25 आपकी इस करोड़पति बनने की जर्नी को आसान बना सकता है.

क्या है ये 5+15+25 फॉर्मूला?

ये फॉर्मूला तीन चीजें बताता है:

  • 5 का मतलब – हर महीने सिर्फ ₹5,000 की SIP करनी है.
  • 15 का मतलब – इस इन्वेस्टमेंट पर औसतन 15% सालाना रिटर्न मानकर चलना है.
  • 25 का मतलब – आपको ये निवेश पूरे 25 साल तक लगातार करना है.

अगर आप इन तीनों बातों को फॉलो करते हैं तो 25 साल में आपके पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है. और ये सब बस ₹5,000 महीने से शुरू होता है.

मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है

अगर आप 30 की उम्र में हर महीने ₹5,000 की SIP शुरू करते हैं और इसे बिना रुके 25 साल तक चलाते हैं, तो जब आप 55 की उम्र में रिटायर होंगे, आपके पास करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड होगा. और ये कोई हवा-हवाई बात नहीं है, ये कंपाउंडिंग और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का कमाल है.

SIP क्यों है बेस्ट

  • छोटी रकम से शुरुआत कर सकते हैं.
  • मार्केट रिस्क कम होता है क्योंकि निवेश हर महीने होता है.
  • कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है.
  • फाइनेंशियल डिसिप्लिन बनता है.

ध्यान रखने वाली बातें

  • निवेश में धैर्य जरूरी है. SIP का असली फायदा तभी मिलता है जब आप लंबी अवधि तक इसे जारी रखते हैं.
  • रिटर्न 15% तय नहीं होता, लेकिन अच्छे फंड और समय के साथ ये मुमकिन है.
  • SIP करने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

अगर आप हर महीने बस ₹5,000 बचा सकते हैं, और 25 साल का धैर्य रखते हैं, तो SIP का 5+15+25 फॉर्मूला आपको करोड़पति बना सकता है. याद रखिए, अमीर बनने के लिए बड़ी कमाई नहीं, सही इन्वेस्टमेंट और वक्त के साथ चलना जरूरी है.

Also Read: IRCTC ने बदले ट्रेन टिकट के नियम, अब OTP के बिना सफर नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >