4,00,000 रुपए प्रति किलो पहुंची चांदी की कीमत, जानें आपके शहर में कितना है रेट

Silver Price Today 28 Jan 2026: विदेशी बाजारों में बढ़ते तनाव के कारण आज चांदी की कीमतों में भारी तूफान आ गया है. देश में पहली बार चांदी का भाव 4,00,000 रुपए प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. इस अचानक आई तेजी ने आम खरीदारों को हैरान कर दिया है.

Silver Price Today 28 Jan 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. 28 जनवरी 2026 को चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है. देश के कुछ शहरों में 1 किलो चांदी की कीमत 4,00,000 रुपये तक पहुंच गई है. बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतें और भी बढ़ सकती हैं.

आखिर क्यों इतनी महंगी हो रही है चांदी?

चांदी के दाम बढ़ने के पीछे मुख्य रूप से विदेशों में चल रहा तनाव है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे देशों पर जो नए टैक्स (टैरिफ) लगाने की बात कही है, उससे दुनिया भर के इंवेस्टर्स डरे हुए हैं. सुरक्षित इन्वेस्टमेंट के लिए लोग चांदी खरीद रहे हैं, जिससे इसकी मांग बढ़ गई है और दाम आसमान छू रहे हैं.

बाजार में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

आज चांदी मार्केट खुलते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. इंटर्नैशनल मार्केट में भी इसकी कीमत 114 डॉलर के पार निकल गई है. भारत में बड़े शहरों के बीच कीमतों में थोड़ा अंतर टैक्स की वजह से है, लेकिन हर जगह चांदी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

28 जनवरी 2026 को आपके शहर में चांदी का रेट (1 किलो)

शहर का नामआज का भाव (रुपये में)
चेन्नई₹4,00,000
हैदराबाद₹4,00,000
केरल₹4,00,000
दिल्ली₹3,80,000
मुंबई₹3,80,000
कोलकाता₹3,80,000
बेंगलुरु₹3,80,000
पुणे₹3,80,000
अहमदाबाद₹3,80,000

Also Read: शादी का सीजन और सोने की ‘आग’, ₹1.59 लाख का हुआ 10 ग्राम सोना, क्या अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होगा गहना ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >