Shefali Jariwala Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन थी ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला

Shefali Jariwala Net Worth: मशहूर डांसर-एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 28 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। ‘कांटा लगा’ से प्रसिद्धि पाने वाली शेफाली ने रियलिटी शोज़ और फिल्मों में भी काम किया था। उनका अचानक जाना मनोरंजन जगत के लिए बड़ा झटका है.

Shefali Jariwala Net Worth: मशहूर डांसर और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 19 साल की उम्र में आए गाने ‘कांटा लगा’ से जो सितारा चमका था, वह 28 जून 2025 को हमेशा के लिए बुझ गया. शेफाली अब हमारे बीच नहीं रहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया और उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित Bellevue Multispeciality Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह खबर सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

शेफाली जरीवाला का करियर सफर

शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत महज 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इस गाने में उनका बोल्ड अंदाज और शानदार डांसिंग स्टाइल युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और उन्होंने खुद को ‘थॉन्ग गर्ल’ की छवि में स्थापित कर लिया.

इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों में काम किया. साल 2004 में वह सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं. उन्होंने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया, जिनमें ‘नच बलिए’ प्रमुख रहा, जहां वह अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं.

शेफाली ने 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की थी, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से सबका ध्यान खींचा और फिनाले तक का सफर तय किया.

नेट वर्थ और कमाई के जरिये (Shefali Jariwala Net Worth)

शेफाली जरीवाला की कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपये थी. वह एक्टिंग, डांस, रियलिटी शोज, वेब सीरीज और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती थीं. सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी थी और वह इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के ज़रिये भी अच्छी इनकम करती थीं.

शेफाली ने पहले मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. इसके बाद उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से विवाह किया और दोनों एक साथ कई टीवी शोज में दिखे.

शेफाली जरीवाला कौन थीं?

शेफाली जरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर थीं, जिन्हें 2002 के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से प्रसिद्धि मिली थी.

शेफाली जरीवाला का निधन कब और कैसे हुआ?

उनका निधन 28 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) के कारण हुआ. उन्हें मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital में मृत घोषित किया गया.

शेफाली की उम्र कितनी थी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी उम्र लगभग 40–41 वर्ष थी. उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में ‘कांटा लगा’ से करियर की शुरुआत की थी.

शेफाली की नेट वर्थ कितनी थी?

शेफाली जरीवाला की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर (7.5 करोड़ रुपये) थी. वह एक्टिंग, डांस, रियलिटी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से कमाई करती थीं

शेफाली ने किस रियलिटी शो में हिस्सा लिया था?

वह ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थीं. इसके अलावा उन्होंने ‘नच बलिए’ में भी पति पराग त्यागी के साथ भाग लिया था.

क्या शेफाली फिल्मों में भी नजर आई थीं?

जी हां, उन्होंने साल 2004 की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में छोटा लेकिन यादगार रोल निभाया था

Also Read: Home Loan: घर बनाना है तो शुरू कर दें तैयारी, घटने वाली होम लोन की ब्याज दरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >