Share price: इन मिड और स्मॉल कैप शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

Share Price: आज की शेयर बाजार में इन शेयरों पर रख सकते हैं नजर. विश्लेषकों का मानना है कि यह शेयर अपने निवेशक को अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं.

Share price: मंगलवार 9 जुलाई 2024 को भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला रुख दिखाई पड़ रहा है. शेयर बाजार के कुछ सेक्टर में तेजी देखी जा रही है वहीं कुछ सेक्टर में गिरावट नजर आ रही है. निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ 24,278 के आसपास कारोबार कर रहा है. वही बीएसई सेंसेक्स 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. विशलेषज्ञों का मानना है कि आज मिड कैप और स्मॉल कैप के शेयर में अच्छी तेजी देखी जा सकती है. साथ ही फार्मास्यूटिकल कंपनी में भी तेजी नजर आ सकती है. वही आईटी, रियल स्टेट और बैंकिंग सेक्टरों के शेयरों में कुछ दबाव दिख सकता है. आज भारतीय शेयर बाजार के कुछ चुनिंदा शयरों में तेजी देखने को मिल सकती है जो निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है. आईए जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिन पर आज दाव लगाया जा सकता है. 

Also Read: Petrol-Diesel की नई दरें जारी, ऐसे पता करें ताजा कीमतें

जिंदल साॅ 

जिंदल साॅ एक स्टील मैन्युफैक्चरर कंपनी है. यह एक मिड कैप स्टॉक है जो की 577.75 पर ट्रेड कर रहा है. एक्सपर्ट्स ने इसे खरीदने की सलाह दी है और इसका पहला टारगेट प्राइस 593 रुपए रखा गया है. वही दूसरा टारगेट प्राइस 615 रुपए रखा गया है. इस कंपनी का ट्रेड प्राइस 570 रुपए है. निवेशक अपनी धनराशि को सुरक्षित रखने के लिए 547 रुपए का स्टॉप लॉस रख सकते हैं.

जेपी मीडिया 

यह कंपनी मीडिया और मनोरंजन में कारोबार करती है. कंपनी ने हाल में ही एक नई टीवी चैनल की शुरुआत की है जिससे विज्ञापन राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है. विश्लेषकों ने इस शेयर का पहला टारगेट प्राइस 245 रुपए रखा है. वही दूसरा टारगेट प्राइस 254 रुपए है. इस कंपनी का ट्रेड प्राइस 233 रुपए है. निवेशक अपनी धनराशि को सुरक्षित रखने के लिए ₹222 का स्टॉप लॉस रख सकते हैं.

आईआरसीटीसी 

आईआरसीटीसी रेलवे स्टॉक है जिसका ट्रेड प्राइस 1046 रुपए रखा गया है. इस स्टॉक का पहला टारगेट प्राइस 1077 रुपए है. वही इस शेयर का दूसरा टारगेट प्राइस 1105 रखा गया है. निवेशक अपने धनराशि को संरक्षित रखने के लिए 1015 का स्टॉप लॉस रख सकते हैं. 

नेम इंडिया 

यह कंपनी कृषि उपकरण और मशीनरी में कारोबार करती है. इस शेयर का ट्रेड प्राइस 668 रुपए रखा गया है. इस स्टॉक का पहला टारगेट प्राइस 702 रुपए है. वही इस शेयर का दूसरा टारगेट प्राइस 735 रखा गया है. निवेशक अपने धनराशि को संरक्षित रखने के लिए 635 का स्टॉप लॉस रख सकते हैं. 

Also Read: चांदी में जोरदार उछाल, Gold 100 रुपये मजबूत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nisha Bharti

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >