Share Market: सेन्सेक्स-निफ्टी में हल्की तेजी, कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी नजरें

Share Market: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सतर्कता के साथ खुले. निवेशक अमेरिकी फेड की बैठक और भारत-पाक तनाव को लेकर सतर्क हैं. निफ्टी-सेंसेक्स में हल्की बढ़त दिखी. एफपीआई निवेश जारी है, जबकि निवेशकों की नजर तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों पर टिकी है.

Share Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई, लेकिन बाजार में सतर्कता का माहौल बना रहा. निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक पर है, जो आज से शुरू हो रही है. इस बीच भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार की चाल पर असर डाला है. हालांकि विदेशी निवेशकों (FPI) की ओर से लगातार हो रहा निवेश बाजार को सहारा दे रहा है. NSE का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,500.75 पर खुला, जो कि 0.16% की बढ़त है. वहीं BSE सेंसेक्स 80,907.24 पर खुला, जो कि 0.14% की तेजी दिखाता है.

विदेशी निवेश बना सहारा, ब्याज दरों पर नजर

बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा, “भारत में FPI निवेश मजबूत बना हुआ है, जो बाजार को जियोपॉलिटिकल तनाव के बावजूद स्थिर बनाए हुए है. अमेरिका में फेड की बैठक के पहले बाजार सीमित दायरे में रहेंगे. हमें इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा, लेकिन जून में कटौती की उम्मीद है. फेड का फैसला और बयान दोनों ही बाजार की दिशा तय करेंगे.” इस बीच हांगकांग मॉनिटरी अथॉरिटी द्वारा अपनी मुद्रा को अत्यधिक मजबूत होने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया गया, जिससे वैश्विक मुद्रा बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है.

कंपनियों के नतीजों पर भी टिकी हैं निगाहें

घरेलू बाजार में निवेशकों का ध्यान अब कॉरपोरेट अर्निंग सीजन की ओर मुड़ा है. आज कई बड़ी कंपनियां अपनी चौथी तिमाही के नतीजे पेश करेंगी. इसमें शामिल हैं – गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, सीजी पावर, बीएसई लिमिटेड, एचपीसीएल, पॉलिकैब इंडिया, पेटीएम, रैडिको खेतान, केईआई इंडस्ट्रीज, पॉली मेडिक्योर और पिरामल एंटरप्राइजेज. एशियाई बाजारों में आज मिले-जुले रुख देखने को मिले. जापान का बाजार छुट्टी की वजह से बंद रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.52%, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.21% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.12% ऊपर खुले.

Also Read: वेतन में 50% तक इजाफा, केंद्र कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द बनेगा 8वां वेतन आयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >