Share Market: सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी गिरा, जानिए क्या कह रहे है विशेषज्ञ

Share Market: 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 100 और निफ्टी 50 अंकों से ज्यादा टूटा. आईटी, ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर में गिरावट रही, जबकि बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में बढ़त दिखी. विशेषज्ञ सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.

Share Market: आज यानी 12 जून को शेयर बाजार में गिरावट दिखी. सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी नजर आ रही है.

इन शेयरों में तेजी दिखी

फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त देखने को मिल रही है. फार्मा और मीडिया के शेयर ऊपर थे.

इन शेयरों में गिरावट दिखी

IT और ऑटो शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है. रियल एस्टेट, और मेटल सेक्टर में गिरावट आई. निफ्टी नेक्स्ट 50, स्मॉलकैप और मिडकैप में हल्की गिरावट आई, जो बताता है कि छोटे निवेशक को सतर्क रहने की जरूरत हैं.

कल मार्केट कैसा था?

कल यानी 11 जून को शेयर बाजार में तेजी रही थी. सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर 82,515 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 37 अंक की तेजी के साथ 25,141 के स्तर पर बंद हुआ था.

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.71% नीचे 38,149 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.46% नीचे 24,255 पर कारोबार कर रहा है. कोरिया का कोस्पी 0.67% चढ़कर 2,926 पर कारोबार कर रहा है और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.8% बढ़कर 3,405 पर कारोबार कर रहा है.

विशेषज्ञ का सुझाव

बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव केवल दबाव बनाने की रणनीति हो सकता है ताकि बातचीत में दोनों पक्ष अपनी शर्तें मनवा सकें. वे मानते हैं कि कोई बड़ा हमला शायद न हो, क्योंकि इससे पूरे इलाके में हालात बिगड़ सकते हैं. एक्सपर्ट अक्षय चिंचलकर का कहना है कि निफ्टी को 25029 के ऊपर टिके रहना होगा, वरना इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 24800 के आसपास आ सकता है. बाजार में फिलहाल सतर्कता और चिंता का माहौल है ऐसे में निवेशक घबराएं नहीं, बस सोच समझ के डिसीजन लें.

रिपोर्ट: शैली आर्या

Also Read: पेट्रोल डीजल की कीमत में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >