Share Market में तेजी, सेंसेक्स 552 अंक उछला और निफ्टी में भी मजबूती

Share Marketमें तेजी, सेंसेक्स 552 अंक उछला और निफ्टी में भी मजबूती आई, जो बाजार में सकारात्मक रुझान और निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है.

Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाए जाने के फैसले के बाद बाजार में अस्थिरता देखने को मिली थी. हालांकि, कनाडा और मैक्सिको को दी गई राहत के बाद भारतीय शेयर बाजार में फिर से तेजी का माहौल बना.

सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

मंगलवार को घरेलू बाजार हरे निशान में खुला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.6 अंकों की बढ़त के साथ 77,739.34 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी 173.15 अंक चढ़कर 23,534.20 पर कारोबार कर रहा था.

रुपये में भी सुधार

भारतीय रुपया भी शुरुआती कारोबार में मजबूती दिखाते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे बढ़कर 86.98 पर पहुंच गया. इससे पहले, बीते दिन रुपये ने ऐतिहासिक निचले स्तर को छुआ था.

Also Read : Premanand Ji Maharaj Net Worth : कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रेमानंद जी महाराज? जानें उनका खुद का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >