Share Market: इजरायल-ईरान तनाव ने डुबोए निवेशकों के हजारों करोड़, बाजार में मचा हड़कंप

Share Market: शुक्रवार सुबह जैसे ही बाजार खुले, निफ्टी 415.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,473.00 पर पहुंच गया, यानी 1.67% की गिरावट. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 1262.44 अंक गिरकर 80,429.54 पर पहुंच गया, यानी 1.55% की गिरावट दर्ज की गई.

Share Market: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली. निवेशकों के लिए यह दिन एक ‘ब्लैक फ्राइडे’ की तरह रहा, जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक लाल निशान में खुलकर भारी नुकसान में चले गए. इस गिरावट की मुख्य वजह बनी—मध्य पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव.

शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट

शुक्रवार सुबह जैसे ही बाजार खुले, निफ्टी 415.20 अंकों की गिरावट के साथ 24,473.00 पर पहुंच गया, यानी 1.67% की गिरावट. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 1262.44 अंक गिरकर 80,429.54 पर पहुंच गया, यानी 1.55% की गिरावट दर्ज की गई.

इजरायल-ईरान संघर्ष ने बढ़ाया जोखिम

इस भारी गिरावट की मुख्य वजह बनी इजरायल द्वारा ईरान पर किया गया सैन्य हमला. यह हमला शुक्रवार तड़के हुआ, जिससे पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए. अमेरिका ने इस कार्रवाई को “एकतरफा सैन्य कदम” करार दिया और ईरान को चेतावनी दी कि वह अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला न करे.

वैश्विक बाजारों में भी हड़कंप

इस तनावपूर्ण माहौल का असर न सिर्फ भारत पर बल्कि दुनियाभर के बाजारों पर पड़ा. अमेरिकी फ्यूचर्स और प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली. निवेशकों में डर का माहौल है और वे जोखिम वाले निवेश से दूरी बना रहे हैं.

Share Market विशेषज्ञों की राय

बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा, “मध्य पूर्व में हालात तेजी से बदल रहे हैं. अगर ईरान पर्सियन गल्फ के तेल आपूर्ति मार्गों को बाधित करता है, तो कच्चे तेल की कीमतें और अधिक बढ़ सकती हैं. आज हम क्लासिकल ‘रिस्क-ऑफ’ ट्रेंड देख रहे हैं—शेयर नीचे, गोल्ड ऊपर, क्रिप्टो नीचे और बॉन्ड यील्ड भी गिर रही हैं.”

सेक्टोरल इंडेक्स में भारी बिकवाली

NSE पर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली:

  • निफ्टी ऑटो: 2% से अधिक गिरा
  • निफ्टी IT: 1.87% की गिरावट
  • निफ्टी मेटल और मीडिया: 1.77% नीचे
  • निफ्टी फार्मा: 1.3% की गिरावट
  • निफ्टी पीएसयू बैंक: 1.86% गिरा

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी असर

  • निफ्टी मिडकैप: 1.69% गिरा
  • निफ्टी स्मॉलकैप: 1.87% की गिरावट

एविएशन सेक्टर को तगड़ा झटका

गुरुवार को एयर इंडिया का एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसका असर एविएशन स्टॉक्स पर भी दिखा:

  • इंडिगो: 5% से ज्यादा गिरावट
  • स्पाइसजेट: 3.65% नीचे
  • अमेरिका में बोइंग के शेयर: 4.79% गिरे

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के भू-राजनीतिक संकटों के चलते बाजार में शॉर्ट टर्म गिरावट तो आती है, लेकिन अगर हालात ज्यादा नहीं बिगड़ते तो रिकवरी भी उतनी ही तेजी से हो सकती है. हालांकि, कच्चे तेल की आपूर्ति और क्षेत्रीय युद्ध की आशंका के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव अभी बना रहेगा.

Also Read: एयर इंडिया हादसे पर मुकेश अंबानी ने जताया गहरा दुख, कहा– इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है रिलायंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >