Share Market: विदेशी निवेश से चमका बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी फिर रिकॉर्ड के करीब

Share Market: बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) की मजबूत आमद और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मकता ने निवेशकों के आत्मविश्वास को मजबूती दी है. बैंकिंग और बाजार मामलों के जानकार अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में कहा, "भारतीय बाजार फिलहाल आत्मसंतुष्टि के दौर में हैं.

Share Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही. विदेशी निवेशकों की लगातार होती खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने बाजार की धार को सहारा दिया. निफ्टी 50 इंडेक्स में लगभग 100 अंकों की तेजी देखी गई और यह 24,447.65 पर पहुंच गया, जो 0.41 फीसदी की बढ़त है. वहीं बीएसई सेंसेक्स 374 अंक चढ़कर 80,876.92 के स्तर पर बंद हुआ, यानी इसमें 0.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

एफपीआई निवेश और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से बढ़ा भरोसा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) की मजबूत आमद और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मकता ने निवेशकों के आत्मविश्वास को मजबूती दी है. बैंकिंग और बाजार मामलों के जानकार अजय बग्गा ने ANI से बातचीत में कहा, “भारतीय बाजार फिलहाल आत्मसंतुष्टि के दौर में हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान के मोर्चे पर कोई बड़ा सैन्य कदम नहीं उठेगा. विदेशी निवेश का लगातार आना सेंटीमेंट को सपोर्ट कर रहा है. साथ ही फ्यूचर मार्केट के संकेत भी पॉजिटिव हैं. हालांकि, भू-राजनीतिक जोखिम अभी भी मंडरा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “एशियाई मुद्राएं आज डॉलर के मुकाबले मजबूत हो रही हैं. वहीं, सऊदी अरब एक बार फिर से तेल उत्पादन बढ़ाकर बाजार से नई सप्लाई लाने वाले निवेशकों को बाहर करने की रणनीति अपना रहा है, जिससे कच्चे तेल के दाम नीचे आ रहे हैं.”

 प्राइवेट और PSU बैंक दबाव में, FMCG और IT चमके

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सेक्टोरल इंडेक्स में ज्यादातर सेक्टरों ने बढ़त के साथ शुरुआत की. हालांकि, Nifty PSU Bank और Nifty Private Bank में कुछ गिरावट देखने को मिली. दूसरी ओर FMCG और IT सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी माहौल हल्का सकारात्मक रहा. निवेशकों की नजर वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे की सालाना मीटिंग और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया इंटरव्यू पर भी रही. अब सबकी निगाहें आगामी फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिक गई हैं, जो आगे बाजार की दिशा तय करेगी.

घरेलू मोर्चे पर निवेशकों की नजर आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी. आज महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडियन होटल्स कंपनी, कोफोर्ज लिमिटेड, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज, वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा, डीसीएम श्रीराम, कैप्री ग्लोबल कैपिटल और जम्मू-कश्मीर बैंक जैसी कंपनियां अपने नतीजे घोषित करेंगी.

विदेशी निवेश की वापसी से बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी

अल्फामोजो फाइनेंशियल सर्विसेज के संस्थापक और SEBI रजिस्टर्ड एनालिस्ट सुनील गुर्जर ने कहा, “भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रगति से विदेशी निवेशकों की वापसी हुई है, जिससे बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी बनी रही. निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने इस हफ्ते क्रमशः 1.28% और 1.64% की बढ़त दर्ज की. सितंबर में रिकॉर्ड हाई के बाद जहां विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे थे, अब वे भारत की घरेलू मजबूती पर दांव लगा रहे हैं.”

Also Read: IRCTC ने बदले ट्रेन टिकट के नियम, अब OTP के बिना सफर नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >