Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ बम से हाहाकार

Share Market Crash: ट्रंप के टैरिफ बम का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला. आज सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत दबाव में होने की आशंका पहले से जताई जा रही थी, जो बिल्कुल सही साबित हुई. बाजार में गिरावट के संकेत साफ नजर आए.

Share Market Crash: शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई. बाजार लाल निशान पर खुला. सेंसेक्स 594.99 अंक गिरकर 80,882.18 पर, जबकि निफ्टी 139.75 अंक की गिरावट के साथ 24,644.65 पर ट्रेड करता दिखा.

बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया. इस घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में हड़कंप मच गया है. निवेशकों में चिंता बढ़ गई है और बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें : ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम, 25 फीसदी शुल्क से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

टॉप 30 में से 26 शेयरों में गिरावट

सुबह 9.20 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 500 अंक टूटकर 81,006.65 और निफ्टी 160 अंक गिरकर 24,688 पर कारोबार करता नजर आया. टॉप 30 में से 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इनमें टाटा मोटर्स, रिलायंस, M&M और भारती एयरटेल के शेयर करीब 2% गिरे. वहीं, चार कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जिसमें सबसे ज्यादा उछाल जोमैटो में देखा गया.

सेंसेक्स और निफ्टी में  गिरावट क्यों?

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के 25 प्रतिशत शुल्क लगाने और रूस से कच्चा तेल के अलावा हथियार खरीदने पर जुर्माना लगाने की घोषणा के बाद बाजार लड़खड़ा गया है. इस घोषणा को भारत पर अमेरिका की मांगों को मानने के लिए दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है.

ये शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर बढ़त में रहे. एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >