Share Market: सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 424 अंक की गिरावट, विदेशी निवेश में कमी से बाजार पर दबाव

Share Market: शुक्रवार को विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई.

Share Market: शुक्रवार को विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई. बाजार विश्लेषकों के अनुसार भारतीय बाजार में तब तक उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है जब तक कि कॉरपोरेट आय उपभोग में वृद्धि और विदेशी पूंजी प्रवाह पर स्पष्टता नहीं आ जाती.

बीएसई सेंसेक्स 424.42 अंकों की गिरावट के साथ 79,117.37 पर आ गया जबकि एनएसई का निफ्टी 132.7 अंक गिरकर 24,066.65 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, मारुति, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरे जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त रही.

Also Read: Hurun India Philanthropy List 2023: न मुकेश अंबानी, न गौतम अडानी, इस शख्स ने किया सबसे बड़ा दान

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में बंद हुए. अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.71% की गिरावट के साथ 75.09 डॉलर प्रति बैरल रही. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 4,888.77 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >