गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद हुआ बाजार, निफ्टी 23,650 के पार; पर रिकॉर्ड लो पर गिरा रुपया

Share Market Update : एशियाई बाजारों में मंदी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिर गया है.

Share Market Update : ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बुधवार को संभलने में कामयाब रहा. ऑटो, फाइनेंस और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में आई आखिरी मिनटों की खरीदारी की बदौलत घरेलू शेयर बाजार दिन के निचले स्तरों से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 117.54 अंक (0.16%) बढ़कर 75,318.39 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty 50) 41 अंक (0.17%) की बढ़त के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ.

किन सेक्टर्स में रही चांदी और कहाँ दिखी मंदी?

बुधवार के कारोबार में अलग-अलग सेक्टर्स का हाल कुछ इस तरह रहा.

इन सेक्टर्स में रही तेजी

  • ऑयल एंड गैस: निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.67% चढ़ा. ईंधन की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी से सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) को फायदा मिला है.
  • ऑटो सेक्टर: बेहतर तिमाही नतीजों (Q4 Earnings) के दम पर ऑटो इंडेक्स 0.82% मजबूत हुआ.
  • रियल्टी और बैंकिंग: रियल्टी इंडेक्स में 0.68% और सरकारी बैंकों (PSU Banks) में 0.50% की बढ़त देखी गई.

इन सेक्टर्स में दिखा दबाव

  • निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.43% की गिरावट आई.
  • FMCG और IT: रोजमर्रा का सामान बनाने वाली कंपनियों (FMCG) का इंडेक्स 0.63% और आईटी (IT) इंडेक्स 0.46% टूटकर बंद हुआ.

रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला भारतीय रुपया

बाजार की इस हरियाली के बीच भारतीय करेंसी के मोर्चे पर एक परेशान करने वाली खबर आई. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर (Record Low) पर पहुंच गया. रिपोर्ट लिखे जाने तक एक डॉलर की कीमत 96.86 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, “रुपये की लगातार कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के ऊंचे दाम भारतीय बाजार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं. इससे देश में महंगाई बढ़ने और कंपनियों के मुनाफे पर दबाव आने का खतरा रहता है.”

एशिया में छाई रही मंदी

जहां भारतीय बाजार बढ़त बनाने में कामयाब रहा, वहीं एशिया के बाकी प्रमुख देशों के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली.

देश/बाजारइंडेक्स का नामबदलाव (फीसदी में)
जापाननिक्केई 225 (Nikkei 225)1.24% की गिरावट ↓
दक्षिण कोरियाकॉस्पी (KOSPI)0.87% की गिरावट ↓
हांगकांगहैंगसेंग (Hang Seng)0.67% की गिरावट ↓

कमोडिटी मार्केट: क्रूड ऑयल और सोना

  • कच्चा तेल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.77% की गिरावट के साथ 109.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, लेकिन पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव के कारण यह अभी भी 110 डॉलर के उच्च स्तर के करीब बना हुआ है.
  • सोना: सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया और यह मामूली 0.04% की गिरावट के साथ 4,486.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

Also Read : घर बनाना होगा महंगा! सीमेंट की कीमतों में 5% तक बढ़ोतरी के आसार, जानें क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >