शुरुआती कारोबार में 159.63 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 25 अंक टूटा

Stock Market: बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स की 2015 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, 695 कंपनियों के शेयर टूट गए और करीब 144 कंपनियों के शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

Stock Market: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) अपने शुरुआती कारोबार में कमजोरी के साथ खुला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.63 अंक या 0.20 फीसदी गिरकर 79,836.97 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 24.80 अंक या 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,299.00 अंकों के स्तर पर अपने कामकाज की शुरुआत की. बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स की 2015 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई, 695 कंपनियों के शेयर टूट गए और करीब 144 कंपनियों के शेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर Stocks

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी में शामिल जिन कंपनियों के शेयरों में उछाल देखा गया, उनमें टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलिवर, ओएनजीसी, सिप्ला, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं. वहीं, जिनके शेयरों में नुकसान देखा गया, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक शामिल हैं. इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के शेयर कमजोर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: आरबीआई के एक्शन पर Paytm के संस्थापक का छलका दर्द, बोले- सबक मिला

एशियाई Stock Markets का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट का रुख बना है. हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. अमेरिकी डाऊ जोंस में भी गिरावट है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.31 फीसदी कमजोर होकर 2,383.88 डॉलर प्रति औंस और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 93 रुपये गिरकर 72,958 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Gold Rate: सोना का जारी हो गया है भाव, जानें क्या है 24 कैरेट गोल्ड का दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarvishwat sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >