SBI ने बदले ATM के नियम, अब हर ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? जानें SBI के नए नियम

SBI New ATM Transaction Rules: SBI की नई पॉलिसी के अनुसार, सभी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को SBI के ATM पर 5 और अन्य बैंकों के ATM पर 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन प्रति माह मिलेंगे. हालांकि, कुछ बैलेंस श्रेणियों के लिए अन्य बैंकों के ATM पर फ्री लिमिट में कटौती की गई है.

SBI New ATM Transaction Rules: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए ATM लेनदेन शुल्क और मुफ्त लेनदेन की सीमा में बदलाव किया है. ये नए नियम 1 फरवरी 2025 से लागू होंगे. SBI का उद्देश्य इस संशोधन के जरिए शुल्क ढांचे को सरल बनाना और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है. इसके तहत अब SBI और अन्य बैंकों के ATM पर वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों प्रकार के ट्रांजैक्शन पर असर पड़ेगा

अब कितने मिलेंगे फ्री ट्रांजैक्शन?

SBI की नई पॉलिसी के अनुसार, सभी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को SBI के ATM पर 5 और अन्य बैंकों के ATM पर 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन प्रति माह मिलेंगे. हालांकि, कुछ बैलेंस श्रेणियों के लिए अन्य बैंकों के ATM पर फ्री लिमिट में कटौती की गई है.

  • ₹25,000 से ₹50,000 औसत मासिक बैलेंस रखने वाले ग्राहकों को अन्य बैंकों के ATM पर अब केवल 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे.
  • ₹50,000 से ₹1,00,000 के बैलेंस वाले ग्राहकों के लिए भी यही सीमा लागू होगी.
  • ₹1 लाख से अधिक बैलेंस रखने वालों को अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे.

ल���मिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर लगेंगे चार्ज

यदि आप अपनी फ्री लिमिट से अधिक ट्रांजैक्शन करते हैं, तो SBI ATM पर ₹15 + GST और अन्य बैंकों के ATM पर ₹21 + GST प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा, चाहे मेट्रो हो या नॉन-मेट्रो.

नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर शुल्क

  • बैलेंस पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट जैसे ट्रांजैक्शन SBI ATM पर फ्री लिमिट के बाद भी बिना किसी चार्ज के रहेंगे.
  • लेकिन यदि आप ये सेवाएं किसी अन्य बैंक के ATM से लेते हैं, तो प्रति ट्रांजैक्शन ₹10 + GST देना होगा.

Also Read: इरफान पठान को बीसीसीआई ने निकाला तो खड़ा कर दी यूट्यूब चैनल, रोजाना हो रही मोटी कमाई

नकद रहित वित्तीय ट्रांजैक्शन (जैसे ट्रस्ट डोनेशन आदि) SBI ATM पर मुफ्त हैं, लेकिन ये अन्य बैंकों के ATM पर उपलब्ध नहीं हैं.

फंड न होने पर डिक्लाइन ट्रांजैक्शन का चार्ज

यदि आपके खाते में पर्याप्त राशि नहीं है और ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो ₹20 + GST का जुर्माना लगेगा. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके साथ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 मई 2025 से ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके चलते अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर SBI ग्राहकों को ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा, जो पहले ₹21 था.

Also Read: आज 10 अप्रैल को बैंक रहेंगे बंद, RBI की अप्रैल महीने की पूरी छुट्टी लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >