SBI में 25-26 मई को महा-हड़ताल: कर्मचारियों ने मोर्चा खोला; NPS, भर्ती और वेतन समेत 16 बड़ी मांगें

SBI Nationwide Strike : SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल. NPS फंड मैनेजर बदलने का विकल्प और वेतन विसंगति समेत 16 मांगों पर अड़ा संगठन. जानें बैंक कामकाज पर क्या होगा असर.

SBI Nationwide Strike : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में इस महीने के अंत में कामकाज प्रभावित हो सकता है. ‘ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन’ (AISBISF) ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है.

यह हड़ताल मुख्य रूप से ‘वर्कमेन’ (workmen) कैटेगरी के कर्मचारियों द्वारा अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है. फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि 25 या 26 मई को छुट्टी होती है, तो हड़ताल अगले दिन यानी 27 मई तक जारी रहेगी.

प्रमुख मांगें: NPS और पेंशन संबंधी मुद्दे

कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांगों में से एक NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) के तहत फंड मैनेजर बदलने का विकल्प देना है. फेडरेशन का कहना है कि अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को अपना फंड मैनेजर चुनने की आजादी है, जिससे उनकी सेवानिवृत्ति बचत बेहतर हो रही है, लेकिन SBI कर्मचारियों को इस अधिकार से वंचित रखा गया है. सातवें द्विपक्षीय समझौते के तहत रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में सभी वेतन घटकों (pay components) को जोड़ने की मांग भी उठाई गई है.

भर्ती और आउटसोर्सिंग का विरोध

संगठन ने पिछले तीन दशकों से ‘मैसेंजर’ और ‘सशस्त्र गार्ड’ (Armed Guards) की भर्ती न होने पर चिंता जताई है. सूरत शाखा में हाल ही में हुई डकैती का हवाला देते हुए सशस्त्र गार्डों की कमी को गंभीर लापरवाही बताया गया है. फेडरेशन का कहना है कि स्थायी नौकरियों को खत्म कर आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे युवाओं के रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं.

‘पैरिटी’ (वेतन समानता) का मुद्दा

12वें द्विपक्षीय समझौते (12th Bipartite Settlement) के बाद वेतन विसंगति का मुद्दा गरमाया हुआ है. फेडरेशन के अनुसार, अधिकारियों को अतिरिक्त ‘स्पेशल पे’ देकर उनकी प्रभावी वेतन वृद्धि करीब 22% कर दी गई है, जबकि वर्कमेन कैटेगरी के लिए इसे 17% पर ही सीमित रखा गया है. कर्मचारी इस भेदभाव को खत्म करने की मांग कर रहे हैं.

हड़ताल से पहले के विरोध कार्यक्रम

हड़ताल को सफल बनाने के लिए फेडरेशन ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है:

  • 6 मई: सोशल मीडिया कैंपेन.
  • 7 मई: प्रेस वार्ता (LHO/AO सेंटर्स पर).
  • 8 मई: सभी प्रमुख केंद्रों पर मौन धरना (Silent Sit-in).
  • 11 मई: जिला मुख्यालयों पर लंच टाइम प्रदर्शन.
  • 18 मई: धरना प्रदर्शन.
  • 19 मई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन सौंपना.

इन मांगों पर भी है जोर

  • 2019 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए ‘इंटर-सर्किल ट्रांसफर’ (Inter Circle Transfer) की सुविधा.
  • क्रॉस-सेलिंग (Cross-selling) के नाम पर ‘मिस-सेलिंग’ (Mis-selling) को रोकना.
  • मेडिकल प्रतिपूर्ति योजना (Medical Reimbursement Scheme) में सुधार.
  • HRMS से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान.

Also Read : रिटायरमेंट के बाद खर्च की नो टेंशन, FD, Annuity या SWP कौन भरेगा आपकी जेब? 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >