रूस को पीछे छोड़ सऊदी अरब बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर, इन देशों से इंडिया खरीदता है क्रूड ऑयल

सऊदी अरब से भारत ने अगस्त में 863,950 बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की खरीद की है. यह आंकड़ा जुलाई महीने की खरीद से 4.8 फीसदी है. जबकि, भारत रूस से जो कच्चा तेल खरीद करता था उसमें बीते दो महीनों में 2.4 फीसदी की गिरावट आयी है.

यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस आर्थिक क्षेत्र में तो पिछड़ ही रहा है. इस लड़ाई के कारण तेल सप्लाई में भी वो पिछड़ रहा है. दरअसल रूस से भारत तेल खरीदता है उसमें लगातार गिरावट आती जा रही है. अगस्त के महीने में रूस ने भारत को प्रतिदिन के हिसाब से 855,950 बैरल कच्चा तेल सप्लाई किया. लेकिन यहां ध्यान देने की बात है कि जुलाई के महीने से यह आंकड़ा 2.4 फीसदी कम है. यहीं नहीं भारत को तेल सप्लाई करने के मामले में सऊदी अरब रूस को पछाड़ दिया है. यानी अब सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है. बता दें भारत इराक से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है.

उद्योग और व्यापार स्रोतों से मिले डेटा से पता चलता है कि, भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का खरीददार है. इन दिनों सऊदी अरब से तेल खरीद में अच्छा खासा इजाफा हुआ है. सऊदी अरब से भारत ने अगस्त में 863,950 बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल की खरीद की है. यह आंकड़ा जुलाई महीने की खरीद से 4.8 फीसदी है. जबकि, भारत रूस से जो कच्चा तेल खरीद करता था उसमें बीते दो महीनों में 2.4 फीसदी की गिरावट आयी है.

ओपेक देशों से कम हुआ आयात: कच्चे तेल खरीद में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश है. लेकिन बीते 16 सालों में भारत ने ओपेक (OPEC) देशों के साथ खराद में खासी कमी की है. ओपेक देशों से तेल खरीद में बीते 16 साल में 59.8 फीसदी की गिरावट आयी है. गौरतलब है कि OPEC पेट्रोलियम निर्यातक 13 देशों का एक संगठन है. जो दुनिया के कई देशों को तेल सप्लाई करता है. एक समय में भारत भी अपनी जरूरत का अधिकांश तेल ओपेक देशों से ही खरीदा था, लेकिन बीते कुछ सालों में यह आंकड़ा लगातार गिरा है.

कहां से भारत खरीदता है तेल: वेबसाइट ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के मुताबिक,  साल 2020-21 में भारत सबसे ज्यादा तेल इराक से खरीदता था. हालांकि अभी भी इराक भारत के लिए तेल का सबसे बड़ा निर्यातक बना हुआ है, लेकिन तेल खरीद में कमी आयी है. इसके अलावा भारत सऊदी और फिर रूस से अपनी जरूरत का तेल खरीदता है. 2009-10 में भारत इराक से 9 फीसदी तेल खरीदता है जो 2020-21 में बढ़कर 22 फीसदी हो गया है. इसके अलावा भारत अमेरिका से भी भारी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है. 2020-21 में अमेरिकी चौथा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया था. भारत के तेल आयात के चौथे सबसे बड़े सप्लायर के रूप में अमेरिका के आ जाने से सऊदी अरब, इराक, ईरान, कुवैत, यूएई, नाइजीरिया और वेनेजुएला का वर्चस्व कम हुआ है.

रूस से तेल खरीद में आयी कमी: साल 2022 यूक्रेन से युद्ध के कारण अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. हाल के दिनों में रूस से तेल खरीद में कमी आयी है. लेकिन बीते  एक दशक से रूस भारत के लिए बड़ा तेल निर्यातक देशों की सूची में शामिल रहा है. 2017-18 तक रूस से भारत जरूरत के 1 फीसदी से भी कम तेल खरीदता था. इसके बाद तेल खरीद का आंकड़ा बढ़कर 1.4 फीसदी हो गया. 2021-22 के अप्रैल से लेकर जनवरी तक भारत के तेल आयात में रूस का हिस्सा 2.3 फीसदी हो गया था. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >