Sara Tendulkar Net Worth: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर क्रिकेट और ग्लैमर की वजह से सुर्खियों में रहता है, लेकिन 2026 तक उनकी पहचान इससे कहीं आगे बढ़ चुकी है. मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली सारा अब वेलनेस, न्यूट्रिशन और बिजनेस की दुनिया में भी अपनी जगह बना रही हैं.
हालांकि उनकी निजी संपत्ति का कोई आधिकारिक या ऑडिटेड आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है.
सारा तेंदुलकर ने बनाई अपनी पहचान
सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था. यानी सितंबर 2026 में उनकी उम्र 28 साल है और वह अक्टूबर में 29 की होंगी. सारा ने अपनी पढ़ाई पर भी खास फोकस किया. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से बायोमेडिकल साइंसेज की पढ़ाई की और इसके बाद क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की.
यूसीएल के अनुसार इस एमएससी प्रोग्राम से जुड़े ग्रेजुएट यूके स्वैच्छिक रजिस्टर ऑफ न्यूट्रिशनिस्ट्स में रजिस्टर्ड एसोसिएट न्यूट्रिशनिस्ट के तौर पर आवेदन करने के योग्य होते हैं. सारा खुद भी एएफएन-पंजीकृत एसोसिएट न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में प्रोफेशनल प्रोफाइल में हैं.
मॉडलिंग से शुरू हुआ सफर
सारा ने 2021 में Ajio Luxe के एक कैंपेन के जरिए मॉडलिंग में कदम रखा था. इसके बाद वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं. मॉडलिंग और ब्रांड से जुड़े काम उनकी कमाई के संभावित स्रोतों में शामिल हैं, लेकिन किसी ब्रांड से उनकी व्यक्तिगत फीस या सालाना कमाई का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है.
2025 में बिजनेस में रखा कदम
सारा की प्रोफेशनल यात्रा का अहम मोड़ 2025 में आया, जब उन्होंने मुंबई के अंधेरी में Pilates Academy X Sara Tendulkar लॉन्च किया. यह दुबई स्थित पिलेट्स एकेडमी के साथ उनका बिजनेस वेंचर है.
फरवरी 2026 में Entrepreneur India को दिए इंटरव्यू में सारा ने बताया कि उन्होंने कॉलेज के बाद कुछ समय 9 से 5 बजे तक काम किया, लेकिन अंततः अपना बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. उन्होंने यह भी बताया कि Pilates से उनका जुड़ाव लंदन में चोट से उबरने के दौरान हुआ था.
ऑस्ट्रेलिया ने सारा को इस प्रोजेक्ट के लिए बनाया ब्रांड एम्बेसडर
सारा की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया ने अपनी $130 मिलियन की 'कम एंड से गुड डे' कैंपेन के भारत वाले हिस्से में उन्हें शामिल किया. यह दो साल का ग्लोबल कैंपेन है, जिसमें अलग-अलग देशों के लिए लोकल तौर पर पहचाने जाने वाले विज्ञापनों को चुना गया है. भारत के लिए सारा को एंटरप्रेन्योर और फिलांथ्रोपिस्ट के तौर पर पेश किया गया.
टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक जून 2026 तक यह कैंपेन अपने प्रमुख बाजारों में टूरिज्म डिवीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला एडवरटाइजमेंट अभियान बना हुआ था. इससे करीब $400 मिलियन की मीडिया वैल्यू और 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे.
1 से 1.5 करोड़ रुपये संपत्ति की मालकिन है सारा तेंदुलकर
सारा तेंदुलकर की संपत्ति को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग आंकड़े मिलते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये का अनुमान है, जबकि दूसरी जगह इससे कहीं ज्यादा रकम बताई जाती है. हालाकिं, उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभी तक 1 से 1.15 करोड़ रुपये का आंकड़ा ही सामने आया है.
ये भी पढ़ें: हरी साड़ी में सारा तेंदुलकर का लुक वायरल, बप्पा के दर्शन करने पिता सचिन के साथ पहुंचीं अंबानी के घर
