Samosa price in USA: ‘बाप रे’अमेरिका में समोसे के दाम जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Samosa price in USA: अमेरिका में दो समोसे की कीमत 500 से 600 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि भारत में यही स्वाद 15-20 रुपये में मिल जाता है. ऊंची लेबर कॉस्ट, महंगे सामान और किराये के चलते वहां समोसा खाना जेब पर भारी पड़ता है.

Samosa price in USA: समोसा सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चाय के साथ इसका स्वाद ही कुछ और होता है. भारत में किसी भी नुक्कड़ पर गरमा गरम समोसे मिल जाएंगे. दाम भी बस 15-20 रुपये में एक. लेकिन सोचिए, अगर यही समोसा आपको अमेरिका में खाना हो तो? कीमत सुनकर शायद आप यहीं पार्टी करने का मन बना लेंगे.

अमेरिका में समोसे का दाम

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए समोसा किसी जज्बात से कम नहीं है. मगर जेब पर भारी पड़ता है. न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया जैसे बड़े शहरों में किसी भी भारतीय रेस्टोरेंट या कैफे में दो पीस समोसे के लिए आपको करीब 5 से 7 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं. अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें तो करीब 420 से 600 रुपये के बीच में दो समोसे मिलते हैं. अमेरिका के दक्षिणी कैलिफिर्निया के एक रेस्टोरेंट हाउसके मेनू के अनुसार एक समोसा के दाम 1.99 $ है. भारतीय रुपये में बात करे तो 172.30 रु चुकाने पड़ेंगे . जी हां! वही आलू वाला साधारण समोसा. न कोई सोने का वर्क, न ही कोई फैंसी पैकेजिंग, बस एक प्लेट में दो समोसे और चटनी.

Samosa price in USA: क्यों महंगे हैं अमेरिका में समोसे?

इसके पीछे कई वजहें हैं.

  • पहली- अमेरिका में सब्जियां, तेल, मैदा जैसी चीजे भारत के मुकाबले महंगी मिलती हैं.
  • दूसरी- लेबर कॉस्ट यानी कारीगरों को मिलने वाली मजदूरी वहां बहुत ज्यादा है.
  • तीसरी- किराया. वहां रेस्टोरेंट या दुकान का किराया आसमान छूता है. ऐसे में रेस्टोरेंट्स को लागत निकालने के लिए दाम बढ़ाने ही पड़ते हैं.

भारत में 100 रुपये में पूरी पार्टी

अब सोचिए, भारत में आप 100 रुपये में क्या-क्या कर सकते हैं? 4-5 समोसे, साथ में चाय, हरी मिर्च और मीठी चटनी. दोस्तों के साथ ठहाके और मजेदार गपशप. अमेरिका में इतने में तो शायद आपको एक समोसे का कोना भी नसीब न हो.

Also Read: 75 करोड़ की सैलरी छोड़ साधु बने मुकेश अंबानी के राइट हैंड प्रकाश शाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >